scriptRAIN NEWS: बारिश से प्रदेश में बहने वाली सभी नदियां लबालब | All the rivers flowing in the state are full due to rain | Patrika News

RAIN NEWS: बारिश से प्रदेश में बहने वाली सभी नदियां लबालब

locationसूरतPublished: Sep 06, 2019 08:00:56 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

आषाढ़ की तरह बरसे मेघराजादिनभर में 43 मिमी बारिश दर्ज

नदी का पानी

नदी


सिलवासा. गुरुवार रात से मेघराजा कभी रिमझिम कभी बौछारों से बारिश करते रहे। दोपहर को हवाओं के साथ तेज बारिश हुई, जिससे सर्वत्र पानी ही पानी हो गया। अत्यधिक बारिश से प्रदेश में बहने वाली सभी नदियां लबालब हो गई हैं। खाडिय़ों में पानी भर गया है। पर्वतीय क्षेत्र रूदाना, शेल्टी, गोरातपाड़ा, मेढ़ा, अंबाबारी, घोड़बारी, कौंचा के नाले और झरने बहने लगे हैं। एक बार फिर सर्वत्र आषाढ़ जैसा मौसम बन गया है। दिन में सवेरे से शाम तक 43 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को दिन में सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकलने में नाकाम रहे।
शहर में सीजन की 2856 तथा खानवेल में 3174 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मधुबन डेम में पानी की आवक बढऩे से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। डेम में 77 मीटर ऊंचाई तक जलस्तर बना हुआ है। यह नियंत्रण में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। गुरुवार को दिन में बादलों ने राहत दी थी, लेकिन रात को पुन: बरस पड़े।
RAIN NEWS: बारिश से प्रदेश में बहने वाली सभी नदियां लबालब
मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त
वापी. वापी समेत आसपास के विस्तारों में बुधवार शाम से मूसलाधार बरसात होने के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम पांच बजे से रात एक बजे तक मूसलाधार बरसात होने से सभी मुख्य मार्गों समेत निचले विस्तारों में पानी भर गया था। गुंजन, छीरी, चणोद गांव समेत कई क्षेत्र की दुकानों में भी पानी भर गया था। पानी भरने के बाद कई मार्गों पर आवागमन भी रोक दिया गया था।
बारिश से गुंजन, सिलवासा रोड, छीरी, जीआइडीसी थर्ड फेज, सेकन्ड फेज के अलावा अन्य कई विस्तारों में तथा गणपति पंडालों में पानी भर गया था। रात एक बजे के बाद बरसात का जोर कम हुआ। हालांकि सुबह तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। बरसात का पानी भरने से नए और पुराने अंडरब्रिज को बंद करना पड़ा था। इसके कारण ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम की समस्या रही। गुरुवार को पूरे दिन नए अंडरब्रिज की सफाई होती रही। गुरुवार को भी बरसात का जोर बना रहा। गुरुवार छह बजे तक बीते 24 घंटे में 300 मिमी बरसात दर्ज हुई। वापी तहसील में अब तक कुल सीजन की 2970 मिमी बरसात दर्ज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो