scriptFRAUD : घाना के रास्ते अमरीका-यूरोप भेजने का दिया था झांसा, दो गिरफ्तार | America-Europe via Ghana cheating recket exposed in surat two arrested | Patrika News

FRAUD : घाना के रास्ते अमरीका-यूरोप भेजने का दिया था झांसा, दो गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Aug 16, 2022 10:07:42 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– सूरत समेत रा’य भर के 30 युवकों के साथ 6.59 करोड़ की ठगी
 

FRAUD : घाना के रास्ते अमरीका-यूरोप भेजने का दिया था झांसा, दो गिरफ्तार

FRAUD : घाना के रास्ते अमरीका-यूरोप भेजने का दिया था झांसा, दो गिरफ्तार

सूरत. अफ्रीकी देश घाना के रास्ते उत्तर अमरिका और यूरोप के विभिन्न देशों में भेजने का झांसा देकर सूरत शहर समेत रा’य के 30 युवकों के साथ 6.59 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आर्थिक अपराध निरोधक शाखा (ईको सेल) ने मामला दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक कामरेज वालक निवासी शकील महिड़ा व खोलवड़ निवासी आकिब मुल्तानी दोनों मुख्यसूत्रधार इरफान के साथ मिल कर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का रैकेट चला रहे थे। उन्होंने कामरेज धरम एम्पायर व मोटा वराछा में एंजल मल्टीलिंक के नाम से वीजा इमीग्रेशन के लिए कार्यालय खोल रहा था।
कोरोना काल में उन्होंने लोगों को यूरोप और उत्तर अमरीका के विभिन्न देशों का विजा दिलवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। टुकड़ों में बैैंक ट्रांसफर व आंगडिया पेढियों के जरिए उनसे रुपए ले लिए, लेकिन उन्हें विजा नहीं दिलवाया। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद उन्होंने घाना के रास्ते अमरीका और यूरोप भेजने की बात बताई।
फिर उनके फर्जी पासपोर्ट बना कर घाना भेज दिया। वहां उन्हें बेसहारा छोड़ कर ठगी की। इस बारे में शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर को शिकायत मिलने पर ईको सेल ने जांच शुरू की। पुलिस ने कामरेज से शकील व आकिब को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी इरफान समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
————
पुलिस आयुक्त ने किया ध्वाजरोहरण

सूरत. आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को अठवालाइन्स स्थित पुलिस परेड़ ग्राउन्ड शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने ध्वजरोहण किया। तिंरगे को सलामी दी। इस मौके पर तोमर ने गृहमंत्री पुलिस पदक विजेता डीसीपी उषा राड़ा, डीसीपी सागर बागमार, एसीपी आरआर सरवैया व एसीपी बीएन दवे को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।
——————–
संदिग्ध हालात में बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत

सूरत. लिम्बायत थानाक्षेत्र की प्रियंका सिटी पल्स सोसायटी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र 20-25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता कि वह मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे संदिग्ध हालात में नौ मंजिला बिल्डिंग से गिरा। गेट के पास एक दुकान के सामने गिरा। इससे हडक़ंप मच गया। पुलिस का कहना हैं कि युवक की पहचान का कोई सुराग नहीं मिला है। शव को स्मीमेर अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————–

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो