लोगों ने अवैध रेती खनन को बताया समस्या का मुख्य कारण
प्रशासन द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास न करने से नाराज दांती और भागल गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने आंदोलन किया। लोगों ने अवैध रेती खनन को इस समस्या का मुख्य कारण बताते हुए इस पर भी रोक की मांग की है। बुधवार को समुद्र का पानी गांव में घुस गया था। गुरुवार को ग्रामीणों ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। इससे नाराज लोग सड़क पर ही बैठ गए। बड़ी संख्या में लोगों से सड़क पर धरना देने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। आक्रोशित लोगों ने बताया कि 20 साल मे दो किमी गांव की भूमि को समुद्र निगल गया है। कई बार प्रोटेक्शन वाल बनाने की मांग की लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इसके कारण लोगों की स्थिति दयनीय हो गई है। दूसरी ओर इस गांव के आसपास रोजाना सैकड़ों टन अवैध रेती खनन हो रहा है। गांव के लोगों को विरोध करने पर पुलिस धमकाती है। लोगों ने कहा कि उन्हें यही हाल रहा तो भविष्य में उनका गांव नक्शे से मिट जाएगा।

आंदोलन तीव्र करने की घोषणा
लोगों ने कलेक्टर को बाद में ज्ञापन दिया और इस समस्या को दूर करने का अनुरोध किया। ऐसा न करने पर चुनाव बहिष्कार करने और तीव्र आंदोलन करने की घोषणा की। गांव के सरपंच ने कहा कि दांती और भागल सहित अन्य गांवों में हर साल समुद्र का पानी नुकसान कर रहा है। रेती खनन से पानी की सतह नीचे होती जा रही है और पानी गांव में आ गया है। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।