scriptअंजनश्लाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव आज से | Anjanashlakka and Prestige Festival from today | Patrika News

अंजनश्लाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

locationसूरतPublished: Feb 05, 2019 09:19:56 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

9 फरवरी को शोभायात्रा एवं 10 को होगी प्रतिष्ठा

patrika

अंजनश्लाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

सूरत. श्रीजिनकुशल सूरी बाड़मेर जैन श्रीसंघ प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित मुनि सुव्रत स्वामी एवं जिनकुशल सूरी दादावाड़ी अंजनश्लाका तथा प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार से प्रारम्भ होगा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव उपाध्याय मनोज्ञसागर महाराज, साध्वी सम्यगदर्शना एवं साध्वी प्रीतिसुधाश्री आदिठाणा के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम परवत पाटिया में कुशलदर्शन सोसायटी परिसर में सुबह छह बजे से जलयात्रा के साथ शुरू किया जाएगा। इसके बाद राजगृही नगरी एवं कुशलकांति नगरी का उद्घाटन होगा और बाद में वेदिका पूजन, भैरव पूजन, क्षैत्रपाल पूजन, चार देवी पूजन, विद्यादेवी पूजन, लघु सिद्यचक्र पूजन, चौसठ योगिनी पूजन, नंदावृत पूजन, लघु विशस्थान पूजन आदि के आयोजन किए जाएंगे। दोपहर दो बजे सत्तरभेदी पूजा, चार बजे च्यवन कल्याणक विधान एवं माता-पिता व इंद्र-इंद्राणी स्थापना होगी। रात्रि आठ बजे भक्तिभावना होगी। महोत्सव में प्रतिदिन रोशनी आंगी, अलग-अलग विधान आदि के आयोजन भी होंगे। 9 फरवरी को परमात्मा के दीक्षा कल्याणक की शोभायात्रा व 10 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

परमात्मा पर पुष्पवृष्टि

मुमुक्षू कदम दोषी व मुमुक्षू विदिशा दोषी ने मंगलवार को भगवान पर पुष्पवृष्टि कर भक्ति अनुष्ठान में भाग लिया। परमात्मा पर पुष्पवृष्टि अनुष्ठान का आयोजन आचार्य कलापूर्ण सूरी महाराज, आचार्य अनंतयश सूरी महाराज, पन्यासप्रवर पद्मदर्शनविजय महाराज के सानिध्य में रांदेर रोड जैन संघ के शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जिनालय में किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो