script

ओडिसा से गांजे की खेप मंगवाने वाला एक और गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Dec 04, 2021 05:51:37 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– दो महिलाओं समेत चार को 3.98 लाख के गांजे के साथ पकड़ा था

गांव जाने के बहाने छुट्टी ली और फिर दुकान में की चोरी

गांव जाने के बहाने छुट्टी ली और फिर दुकान में की चोरी

सूरत. ओडिसा से गांजे की खेप मंगवाने के मामले में एसओजी पुलिस ने लसकाणा से एक और गांजा माफिया को गिरफ्तार किया है। उसने भी ओडिसा से गांजा मंगवाया था। एसओजी पुलिस के मुताबिक पासोदरा पाटिया निवासी ध्वतिकृष्ण प्रधान उर्फ कालू लसकाणा डायमंड नगर में रहने वाले श्रमिकों को अवैध रूप से गांजा बेचता था। वह भी ओडिसा निवासी हनुमान बेहरा से गांजा मंगवता था।
हनुमान पुलिस को झांसा देने के लिए अपनी पत्नी प्रतिभा व एक महिला कल्पना को साथ रख कर ट्रेन में ओडिसा से गांजे की तस्करी करता था। उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर एसओजी पुसिल ने रेलवे स्टेशन के निकट उसके कब्जे से करीब चालिस किलो गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। उसके साथ पुलिस ने उसकी पत्नी व तीन हजार देने का लालच देकर लाई गई महिला व उससे गांजे की डिलीवरी लेने के लिए आए कालिया पहान को पकड़ा था।
चारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ओडिसा से गांजा तस्करी करने वाली महिला लसकाणा प्रभुनगर सोसायटी निवासी महिला अहिल्या शाहू व किराने व पान की दुकान मे गांजे की बिक्री करने वाले पुणागाम छितुनगर निवासी किशोर जसाणी को पकड़ा था। किशोर की तरह ध्वतिकृष्ण भी हनुमान से गांजा मंगवता था। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसओजी पुलिस शहर में गांजे की अवैध बिक्री के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।
———————–
युवक की गला घोंटकर युवक की हत्या

सूरत. न्यू कमेला की संजय नगर झोपड़पट्टी के एक मकान से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की गला घोंट कर हत्या की पुष्टी होने पर पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संजयनगर झोपड़पट्टी निवासी सलमान खान (26) गुरुवार सुबह बेसुध हालात में मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम रिर्पोट में गला घोंट कर उसकी हत्या करने का खुलासा होने पर पुसिल ने उसके पिता की मेहबूब खान ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। मृतक के पिता ने बताया कि तीन दिन पूर्व किसी के साथ झगड़ा हुआ था। उसी ने रंजिश में उसकी हत्या की हो सकती है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
——————-

ट्रेंडिंग वीडियो