scriptम्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, नए 4 भर्ती, 9 ऑपरेशन | Another death from mucormycosis, 4 new admissions, 9 operations | Patrika News

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, नए 4 भर्ती, 9 ऑपरेशन

locationसूरतPublished: Jun 10, 2021 10:14:42 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 179 मरीज भर्ती न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में
– 320 मरीजों का सफल ऑपरेशन

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, नए 4 भर्ती, 9 ऑपरेशन

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, नए 4 भर्ती, 9 ऑपरेशन

सूरत.

शहर में बुधवार को स्मीमेर अस्पताल में एक म्यूकोरमाइकोसिस मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के नए 4 मरीज भर्ती हुए है। वहीं, दोनों अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के 9 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। इसमें एक की आंख और एक अन्य का जबड़ा निकाला गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 179 मरीज भर्ती हैं। अब तक 320 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
सूरत में रोजाना म्यूकोरमाइकोसिस के नए मरीज आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्मीमेर अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस से बुधवार को एक मरीज की मौत हुई। इसके साथ ही स्मीमेर अस्पताल में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। वहीं, न्यू सिविल में अब तक 23 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों की मौत हुई है। न्यू सिविल में ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार को म्यूकोरमाइकोसिस के 7 ऑपरेशन किए गए । इसमें 5 ऑपरेशन ईएनटी, एक ऑपरेशन नेत्र-ईएनटी और एक दंत-ईएनटी विभाग ने मिलकर किया है। उन्होंने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज की आंख और एक अन्य मरीज का जबड़ा निकाला गया है। साथ ही उसके सायनस का भी ऑपरेशन किया गया है।
न्यू सिविल में अब तक 17 तथा स्मीमेर में 5 मरीज की आंख निकाली गई है। वहीं, न्यू सिविल में अब तक 15 मरीजों का जबड़ा निकालने का ऑपरेशन किया है। स्मीमेर अस्पताल में 2 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। दोनों अस्पताल में अब तक 320 मरीजों का ऑपरेशन किया है। बुधवार को न्यू सिविल में नए एक समेत कुल 130 और स्मीमेर में नए 3 समेत कुल 49 मरीज भर्ती हैं। न्यू सिविल अस्पताल से बुधवार को पांच और स्मीमेर से एक मरीज को छुट्टी दी गई है। दोनों अस्पताल से 85 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो