scriptम्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, 4 नए भर्ती, 3 ऑपरेशन | Another death from mucormycosis, 4 new recruits, 3 operations | Patrika News

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, 4 नए भर्ती, 3 ऑपरेशन

locationसूरतPublished: Jun 22, 2021 09:34:45 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 144 मरीज न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में
– 403 मरीजों का ऑपरेशन

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, 4 नए भर्ती, 3 ऑपरेशन

म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, 4 नए भर्ती, 3 ऑपरेशन

सूरत.

शहर में सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज की न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 4 नए भर्ती हुए हैं। वहीं, 6 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। इसके अलावा न्यू सिविल अस्पताल में 3 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 144 मरीज भर्ती है। अब तक 403 का ऑपरेशन किया गया है।
न्यू सिविल अस्पताल में सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज की मौत हुई है। अब तक न्यू सिविल में 33 और स्मीमेर अस्पताल में 18 समेत कुल 51 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि मनपा स्वास्थ्य विभाग ने अब तक म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों की मौत का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। इसके अलावा सोमवार को न्यू सिविल में नए 2 मरीज भर्ती हुए है।
वहीं, स्मीमेर अस्पताल में भी नए दो मरीज भर्ती हुए हैं। न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती म्यूकोरमाइकोसिस के 3 ऑपरेशन किया गया है। हाल में न्यू सिविल में 98 और स्मीमेर में 46 मरीज उपचाराधीन हैं। दोनों अस्पताल में अब तक 403 मरीजों का ऑपरेशन किया है। न्यू सिविल में सोमवार को 6 मरीजों समेत कुल 89 को छुट्टी दी गई है। स्मीमेर से 61 मरीज को छुट्टी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो