scriptVIDEO VIRAL : एक और टीआरबी जवान रिश्वत लेते कैमरे में कैद ! | Another TRB jawan captured on camera taking bribe in surat | Patrika News

VIDEO VIRAL : एक और टीआरबी जवान रिश्वत लेते कैमरे में कैद !

locationसूरतPublished: Aug 11, 2020 10:07:43 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

चरम पर रिश्वतखोरी..- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Bribery at the extreme in surat ..- Video viral on social media

Bribery in surat : एक और टीआरबी जवान रिश्वत लेते कैमरे में कैद !

Bribery in surat : एक और टीआरबी जवान रिश्वत लेते कैमरे में कैद !

सूरत. शहर की यातायात व्यवस्था के लिए गठित ट्रैफिक ब्रिगेडकर्मियों में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता हुआ एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक टीआरबी जवान ऑटो रिक्शा चालक से रुपए लेता हुआ नजर आ रहा हैं।
READ MORE : – VIDEO VIRAL : टीआरबी जवानों की अवैध वसूली और दादागिरी फिर सामने आई

सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ यह वीडियो रिंग रोड स्थित मिलेनियम मार्केट के सामने का बताया जा रहा हैं। 33 सैकंड के वीडियो में एक टीआरबी जवान मिलेनियम मार्केट के सामने ऑटो रिक्शा चालक से बात करता हुआ नजर आता हैं।
READ MORE : – BRIBE: दोनों रिश्वतखोर टीआरबी जवानों को किया सेवामुक्त

फिर वह उसे निकट में खड़े एक टेम्पो की ओट में ले जाता हैं। जहां रिक्शा चालक उसे रुपए देकर चला जाता हैं। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व ही सहारा दरवाजा इलाके में दुपहिया वाहन चालकों के साथ टीआरबी जवानों की दादागिरी और अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।