scriptकश्मीर व हिमाचल में सेब के उत्पादन में गिरावट | Apple and Kashmir fall in production | Patrika News

कश्मीर व हिमाचल में सेब के उत्पादन में गिरावट

locationसूरतPublished: Aug 21, 2020 06:54:34 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सेब पर पड़ी मौसम की मारThe weather hit the apple

कश्मीर व हिमाचल में सेब के उत्पादन में गिरावट

कश्मीर व हिमाचल में सेब के उत्पादन में गिरावट

सिलवासा. चौमासे का लाजवाब सेब इस बार लोगों की पहुंच से दूर हैं। मौसमी मार से सेब के भाव कम नहीं हो रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार कश्मीर व हिमाचल में सेब के उत्पादन में गिरावट आई है, जिसका असर कीमतों पर पड़ा है। दरअसल, सेब की पैदावार के लिए समय पर बारिश नहीं हुई। इस वजह से हिमाचल में इस वर्ष पिछले दशक में सबसे कम मंडियों में आ रहा है। प्रदेश में सेब का व्यापार हिमाचल से होता है। प्रदेश के व्यापारी हिमाचल और दिल्ली की मंडियों से ट्रांसपोर्टर्स द्वारा सेब मंगाते हैं। थोक व्यापारी जेपी सिंह ने बताया कि सेब के भाव कम नहीं होने का मुख्य कारण हिमाचल की मंडियों में माल कम पहुंच रहा है। हिमाचल में सेब की 1.60 से 1.75 करोड़ पेटियों का उत्पादन होता है, जो घटकर इस वर्ष 1.4 से 1.5 करोड़ पेटियों तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कम पैदावार से किसानों को प्रति पेटी के भाव बढ़कर 3000-3500 रुपए तक पहुंच गए हैं, जो गत वर्ष से 200 से 300 रुपए ज्यादा हैं। इस वर्ष कम गुणवत्ता वाली सेब की पेटी 2800 रुपए तक मंडियों से मिलती है। गत माह से सेब के दाम 120-150 रुपए किलो चल रहे हैं।
कंटेनर ने तोड़ दिया मोराई रेलवे फाटक का एक गेट

वापी. मोराई रेलवे फाटक का एक गेट गुरुवार को कंटेनर ने तोड़ दिया। इसके कारण कुछ देर के लिए यहां वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे महाराष्ट्र पासिंग बड़ा कंटेनर दमण की ओर से हाइवे की ओर आ रहा था। उसकी ऊंचाई ज्यादा होने से फाटक के गेट पर लागया गया बैरियर कंटेनर से टूट गया। इसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था और गेट को नुकसान पहुंचा। घटना का पता चलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। घटना के कारण एक मालगाड़ी को पसार होने में भी कुछ देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जो राहत की बात रही।
माहेश्वरी महिला मंडल ने सावन माह में दूध बचाकर बच्चों को बांटा
वापी. माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से सावन माह के दौरान और महाशिवरात्रि पर प्रजेक्ट भागीरथ का संचालन किया जाता है। जिसके तहत श्रद्धालुओं को शिवजी पर कुछ दूध चढ़ाकर बाकी को बचाकर जरूरतमंद बच्चों के लिए देने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके अंतर्गत सावन माह में इस बार श्रद्धालुओं से दूध एकत्रित कर प्रतिदिन उमरगाम चिल्ड्रन होम के 50 बच्चों को दूध बांटा गया। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान भी इस प्रोजेक्ट को सफलता के साथ पूरा होने पर खुशी जताई। बताया गया है कि सोशल मीडिया से भी संस्था को पूरा सहयोग मिला और इस संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संस्था की महिलाएं सफल रही। लोगों मे आई जागरूकता के कारण ही लोगों ने इस प्रोजेक्ट में पूरी मदद की। संस्था की कई सदस्यों ने अपने घरों से ही नौकरों व वाचमैन में 70 थैली दूध और फलों का वितरण किया गया। सावन माह पूरा होने पर चिल्ड्रन होम के बच्चों को संस्था की ओर से भोजन भी करवाया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना बंग, सचिव अमीता मुंदड़ा, उपाध्यक्ष नीलम तापडिय़ा समेत सभी सदस्यों ने प्रोजेक्ट को सफल बनाने में भूमिका निभाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो