scriptआठ साल पहले पत्नी की हत्या करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार | Arrested from Odisha who killed his wife eight years ago | Patrika News

आठ साल पहले पत्नी की हत्या करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Feb 15, 2020 01:08:40 pm

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

आठ साल पहले पत्नी की हत्या करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

आठ साल पहले पत्नी की हत्या करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

सूरत. आठ साल पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक कतारगाम थाने में दर्ज महिला की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम अभियुक्त की खोज कर रही थी। उसी समय सूचना मिली की वर्ष 2012 में पत्नी की हत्या कर फरार अभियुक्त कालूचरणहाडुबंधु गौड़ ओडिशा में गंजाम जिले के आस्का थाना के बाभनपुर गांव में रह रहा है। इसके बाद ओडिशा गई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गौड़ मूलत: ओडिशा के गंजाम जिले के बरडाबीली गांव का निवासी है। आठ साल पहले वह ओडिशा से एक युवती रिंगी शेट्टी को भगा कर सूरत लाया था।
दोनों जने कतारगाम उत्कलनगर झोपड़पट्टी में रहते थे। उनके यहां एक बेटी का जन्म हुआ। अभियुक्त को शक था कि वह बेटी उसकी नहीं है, जिससे वह रिंकी के साथ झगड़ा करता था और उसे बेरहमी से पिटता था। प्रेम विवाह के कारण वह रिंकी को अपने गांव भी नहीं ले जा सकता था। उसने रिंकी की हत्या का षडय़ंत्र रचा और 1 मार्च, 2012 को गला दबाकर रिंकी की हत्या कर दी। आठ महीने की बेटी को छोड़ कर गौड़ फरार हो गया था।

कर ली दूसरी शादी


अभियुक्त कालूचरण पत्नी रिंकी की हत्या करने के बाद आठ महीने की बेटी को सूरत में ही छोड़कर ओडिशा फरार हो गया। वहां उसने दूसरी शादी कर ली और पत्नी के साथ गांव छोड़ कर आस्का थाने के बाभनपुर गांव में रहने लगा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो