scriptबैंग्लुरू की रक्षा इम्पैक्स पर ५५.५७ लाख की धोखाधड़ी का आरोप | Bangalore's Defense Impex charged with fraud of 55.54 lakh | Patrika News

बैंग्लुरू की रक्षा इम्पैक्स पर ५५.५७ लाख की धोखाधड़ी का आरोप

locationसूरतPublished: Aug 21, 2019 01:13:28 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – संचालक परिवार के चार समेत पांच के खिलाफ सूरत में मामला दर्ज

बैंग्लुरू की रक्षा इम्पैक्स पर ५५.५७ लाख की धोखाधड़ी का आरोप

बैंग्लुरू की रक्षा इम्पैक्स पर ५५.५७ लाख की धोखाधड़ी का आरोप

सूरत. बैंग्लुरू की एक कंपनी द्वारा सूरत के एक ग्रे कारोबारी के साथ ५५.५७ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वराछा पुलिस ने संचालक परिवार के चार समेत कुल पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। वराछा पुलिस के मुताबिक बैंग्लुरू स्थित रक्षा इम्पैक्स कंपनी के संचालक रक्षा राव, उसके पति सुदर्शन राव, पुत्र रिथीक राव, पुत्री दिव्या राव व सुपरवाइजर ने मिल कर वराछा मीनी बाजार स्थित जसाणी कोटन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक मितुल जसाणी के साथ ५५ लाख ५७ हजार २९४ रुपए की धोखाधड़ी की। उन्होंने जुलाई २०१७ से जून २०१८ के दौरान ट्रांसपोर्ट के मार्फत एक करोड़ ३३ लाख २३ हजार ५९० रुपए का ग्रे कपड़ा मंगवाया। जिसमें से ७७ लाख ६६ हजार २९६ रुपए का भुगतान कर दिया। छह लाख रुपए के माल में नुक्स का बहाना बना कर शेष ५५ लाख ५७ हजार २९४ रुपए का भुगतान नहीं किया। बैंग्लुरू जाकर तकाजा करने पर देख ेलेने की धमकी दी और उसके बाद कंपनी बंद कर दी। इस पर मोटा वराछा अभिषेक रेजिडेंसी निवासी मितुल ने सोमवार शाम वराछा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो