scriptMahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच | Bharuch became innocent on Mahashivratri | Patrika News

Mahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच

locationसूरतPublished: Feb 22, 2020 12:03:43 am

Submitted by:

Sunil Mishra

मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की कतारें

Mahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच

Mahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच

भरुच. महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को पूरी भरुच नगरी शिवमय हो गई। शहर के शिवालयों में भगवान आशुतोष का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने भगवान का अभिषेक किया और शिवमंत्र का जाप किया।
Mahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच
श्रवण चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम सात बजे भरुच के श्रवण चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव की फाइबर से बनी प्रतिमा को शक्तिनाथ स्थित शिव मंदिर तक लाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
घंटों रहा जाम
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर निकली शोभा यात्रा के कारण श्रवण चौराहे पर दहेज-भरुच राज्यमार्ग शाम पांच बजे से जाम लग गया। रात नौ बजे के बाद जाम के कुछ कम होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। रास्ता खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Mahashivratri News; महाशिवरात्रि पर भोलेमय हो गया भरुच
महादेव का अभिषेक किया
अंकलेश्वर स्थित पौराणिक मांडव्येश्वर महादेव के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर लघुरुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया। लोग लघुरुद्र यज्ञ में शामिल हुए और महादेव का अभिषेक किया।
गायों को खिलाया चारा
महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों ने गौशाला में गायों को चारा व दाना खिलाया। शहर के शक्तिनाथ इलाके में स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाने के लिए दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो