सूरत

साइकिल रैली के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक

जिला निर्वाचन विभाग का मतदाता जागरुकता अभियान दमण-दीव लोकसभा सीट

सूरतApr 21, 2019 / 08:03 pm

Sunil Mishra

साइकिल रैली के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक


दमण. दमण-दीव लोकसभा सीट पर 23 अप्रेल को मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा अपने मत का उपयोग करने को लेकर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी उपलक्ष में दमण जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी वैभव रिखारी की मौजूदगी में मोटी दमण फुटबाल ग्राउंड से साइकिल रैली निकली गई। मोटी दमण सरकारी विद्यालय के बच्चों ने साइकिल रैली में भाग लिया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य दमण के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा मतदान से पूर्व बंटने वाली शराब एवं नकदी की गतिविधियों में फंसने की सलाह दी गई। भारत के निर्वाचन आयोग के नारे कोई भी मतदाता पीछे न छूटे इसे चरितार्थ करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ने विद्यार्थी साइकिल पर सवार होकर रैली में निकले।
चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी
दमण. दमण-दीव में महिलाओं और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग समान है। यहां 60 हजार 996 पुरुष मतदाता तथा 60 हजार 733 महिला मतदाता हैं। दीव जिले में पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाता की संख्या 3 हजार 3 सौ अधिक है। दीव में 17 हजार, 266 पुरुष मतदाता तथा 20 हजार 969 महिला मतदाता हंै। दमण में 43 हजार 730 पुरुष मतदाता तथा 39 हजार 764 मतदाता हैं। दमण-दीव में कुल 1 लाख, 21 हजार, 721 मतदाता हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में जागरुकता बढ़ी है। महिलाओं ने बताया कि पहले घर का मुखिया जिसे कहते थे उसी को वोट करते थे। अब काफी परिवर्तन आया है। सभी प्रत्याशियों और पार्टी के बारे में जानकारी लेते हंै कि स्थानीय मुद्दों पर प्रत्याशी क्या कर सकता है और राष्ट्रीय स्तर पर उसका क्या योगदान रहेगा। महिलाओं ने बताया कि शाम के समय मोहल्ले की महिलाएं जब अपने चबूतरे पर एकत्र होकर चर्चा करती हैं उस समय भी चुनाव और प्रत्याशी पर ही चर्चा होती है। महिलाएं घर में अपने पति से प्रत्याशी और पार्टी के बारे में डिबेट भी करती हंै।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.