scriptभाजपा ने लगाया कांग्रेस अध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप | BJP accused Congress President of misleading the people | Patrika News

भाजपा ने लगाया कांग्रेस अध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप

locationसूरतPublished: Dec 18, 2018 09:22:19 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बारडोली एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

surat photo

भाजपा ने लगाया कांग्रेस अध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप

बारडोली.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर राफेल विमान की खरीदी को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप सूरत जिला भाजपा ने लगाया है। जिला भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त करने की मांग कर बारडोली एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सूरत जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को बारडोली के सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। वहां से रैली के रूप में जिला भाजपा प्रमुख दिलीपसिंह राठोड, महामंत्री संदीप देसाई और अश्विन पटेल की अगवाई में तालुका सेवा सदन पहुंचे। जहां बारडोली के एसडीएम पी.आर. जानी को ज्ञापन दिया। भाजपा अध्यक्ष दिलीपसिंह राठोड़ ने ज्ञापन में बताया कि राफेल खरीदी में कोई गलत नहीं हुआ है।
उच्चतम न्यायालय ने भी इस समझौते को नियमानुसार बताया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कोर्ट को भी किसी प्रकार का संदेह नहीं है। फिर भी राहुल गांधी की ओर से जनता को गुमराह करने के लिए तथ्यहिन, बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्णय से राहुल गांधी द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा चुका है। उन्होंने राहुल गांधी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में राहुल गांधी पर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छबि खराब करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम बारडोली एसडीएम को ज्ञापन सौंप कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त करने की मांग की। इस अवसर पर सूरत जिला भाजपा महामंत्री संदीप देसाई, अश्विन पटेल, बारडोली नगरपालिका प्रमुख गणेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार की टक्कर से वृद्धा की मौत

बारडोली. ओलपाड की ब्रमाणीनगर सोसायटी के पास ओलपाड-करंज मार्ग पर पैदल जा रही एक वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओलपाड की ब्रमाणीनगर सोसायटी निवासी इन्दिरा कांतिलाल पटेल (62) सोमवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गई थी। वहां से वापस घर लौटते समय सोसायटी के पास ही ओलपाड-करंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने इन्दिरा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इन्दिरा को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो