scriptबारडोली सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में भी लगाई सेंध | BJP barges in BJP's bastion | Patrika News

बारडोली सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में भी लगाई सेंध

locationसूरतPublished: May 23, 2019 09:58:55 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

बारडोली विधानसभा सीट पर भाजपा को 65 हजार 715 मतों की लीड मिली

surat photo

बारडोली सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में भी लगाई सेंध

बारडोली.

बारडोली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. तुषार चौधरी को अपनी होम पीच तापी जिले में भी बड़ा झटका लगा है। निझर विधानसभा पर कांग्रेस को सिर्फ 3 हजार 301 और व्यारा विधानसभा में सिर्फ 16 हजार 271 मतों की लीड मिली। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले ये लीड में काफी कमी आई। मांडवी क्षेत्र में भी कांग्रेस को 2017 विधानसभा चुनाव से आधे से भी कम सिर्फ 23 हजार एक मत की लीड मिली। सभी जगह पर भाजपा कांग्रेस के मतों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
उधर, जहां पर भाजपा पहले से मजबूत थी इन क्षेत्रों में और भी मजबूत हुई। बारडोली विधानसभा सीट पर भाजपा को 65 हजार 715 मतों की लीड मिली। उधर, महुवा में पिछले विधानसभा चुनाव में 6 हजार की लीड भाजपा को मिली थी जो बढक़र 26 हजार 839 हुई। उधर, कामरेज में भी भाजपा को एक लाख 29 हजार 313 और मांगरोल में 36 हजार 389 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रभु वसावा ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोटों से हराए।

चार इवीएम में गड़बड़ी से रुकी मतगणना

बारडोली. बारडोली लोकसभा सीट की सोनगढ़ स्थित सरकारी कॉलेज में हुई मतगणना के शुरुआत में ही चार इवीएम में गड़बड़ी होने से थोड़ी देर के लिए मतगणना राउंड देरी से शुरू हुआ। बारडोली और मांडवी विधानसभा क्षेत्र के दो-दो इवीएम में गड़बड़ी पाई गई। चारों एटीएम की बैटरी में गड़बड़ी के कारण गिनती नहीं हो पाई, जिससे चारों मशीनों के वीवीपेट पर्ची को गिनती में लिया गया। इवीएम की गणना पूरी होने के बाद पर्ची की गणना की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो