ट्रस्ट के विनोद अग्रवाल ने वीसी में संगठन की ओर से लॉकडाउन के दौरान जारी सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट के ही सेवा घटक शांतम परिवार ने रोजाना सैकड़ों राशन किट जरुरतमंदों के बीच बांटी है। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना जरुरतमंदों को भोजन परोसा जा रहा है।
सेवा फाउंडेशन
संस्था के संस्थापक अशोक गोयल ने डॉ. पूनिया को बताया कि सेवा फाउंडेशन लॉकडाउन में लगातार जरुरतमंदों के बीच सेवाकार्य कर रही है। सेवा हॉस्पीटल के माध्यम से जरुरतमंद मरीजों की चिकित्सा सेवा समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान गोयल ने प्रवासी श्रमिकों की यात्रा में आई दिक्कतों व उसके समाधान की बात भी कही।
श्रीलक्ष्मीनाथ सेवा समिति
समिति के सुशील बजाज ने लॉकडाउन-1.0 के साथ शुरू ठाकुरजी की रसोई के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुरजी की रसोई का प्रसाद रोजाना हजारों जरुरतमंदों के बीच बांटा जा रहा है। इसके अलावा हॉस्पीटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच भोजन व फल बांटने का कार्य भी समिति सेवाभाव के साथ कर रही है।
श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट
ट्रस्ट के सचिव सुशील गाडोदिया ने बताया कि श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम से जरुरतमंदों की सेवा-साधना 22 मार्च जनता कफ्र्यू के दिन से लगातार जारी है। भाजपा विधायक झंखना पटेल व अन्य सहयोगी संगठनों के सेवाभाव से जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण के अलावा श्रमिक ट्रेनों में हजारों श्रमिकों को फूड पैकेट पहुंचा रहे है।
लक्ष्मीपति समूह
समूह के निदेशक संजय सरावगी ने वीडिय़ो कांफ्रेंस में संस्थान के कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों के प्रति सेवाभाव का जिक्र करने के अलावा बताया कि नया उत्पाद होने के बावजूद पीपीई किट निर्माण में संस्थान पूरी तरह से सक्रिय है। इसके निर्यात की अनुमति मिल जाए तो देश व्यापार के इस क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ सकता है।
विश्व हिन्दू परिषद महानगर इकाई इकाई के अध्यक्ष व बिल्डर अनिल रुंगटा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अन्य संस्थाओं के साथ विहिप ने भी सेवा गतिविधि में पूरी सक्रियता के साथ भाग लिया। लॉकडाउन से पनपी विषम परिस्थिति में सरकार को पुरानी वित्तीय नीतियों को दूर कर व्यवसायियों के लिए टैक्स, ब्याज आदि में छूट देनी चाहिए।