script

प्रवासियों से भाजपा चार दिन में ही दूसरी बार जुड़ी

locationसूरतPublished: May 27, 2020 08:41:42 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सभी संगठनों के सेवाकार्यों को सराहा

प्रवासियों से भाजपा चार दिन में ही दूसरी बार जुड़ी

प्रवासियों से भाजपा चार दिन में ही दूसरी बार जुड़ी

सूरत. गुजरात की औद्योगिक राजधानी सूरत महानगर में बसे प्रवासी राजस्थानियों समेत अन्य लोगों से लॉकडाउन के बीच सम्पर्क साधने में राजस्थान भाजपा इकाई अब पूरी तरह से सक्रिय नजर आने लगी है। महज चार ही दिन में राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शहर में बसे प्रवासियों से दूसरी बार मंगलवार रात वीडिय़ो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्पर्क साधा है।
लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे से प्रत्यक्ष सम्पर्क और विचार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम वीडिय़ो कांफ्रेंस बनकर उभरा है। लॉकडाउन-4.0 से पहले तक प्रवासी राजस्थानियों को कई दिक्कतों का सामना प्रदेश के राजनीतिक दलों की उपेक्षा की वजह से करना पड़ा था, लेकिन उसमें भाजपा प्रदेश इकाई सुधार की गुंजाइश बनाते हुए वीसी के माध्यम से प्रवासियों से सम्पर्क साधने लगी है। वहीं, राजस्थान में सरकार में होने के बावजूद कांग्रेस फिलहाल इस मामले में फिसड्डी साबित हो रही है। मंगलवार रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने वीडिय़ो कांफ्रेंस के माध्यम से सूरत महानगर में लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों के बीच सेवा-साधना में जुटी स्वयंसेवी संगठन व कपड़ा, रीयल एस्टेट व अन्य व्यापार-उद्योग के उद्यमियों से बातचीत की। बातचीत में सभी ने डॉ. पूनिया के समक्ष अपने-अपने संगठन के सेवाकार्यों की गतिविधियों के बारे में बताया और राजस्थान समेत केंद्र सरकार के समक्ष मौजूदा व्यापारिक दिक्कतों के मामले में आवश्यक सुझाव भी दिए। बातचीत में डॉ. पूनिया ने पहले भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। वीसी का संचालन बालकिशन अग्रवाल ने किया और आभार विश्वनाथ पचेरिया ने व्यक्त किया।
अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट


ट्रस्ट के विनोद अग्रवाल ने वीसी में संगठन की ओर से लॉकडाउन के दौरान जारी सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट के ही सेवा घटक शांतम परिवार ने रोजाना सैकड़ों राशन किट जरुरतमंदों के बीच बांटी है। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना जरुरतमंदों को भोजन परोसा जा रहा है।

सेवा फाउंडेशन


संस्था के संस्थापक अशोक गोयल ने डॉ. पूनिया को बताया कि सेवा फाउंडेशन लॉकडाउन में लगातार जरुरतमंदों के बीच सेवाकार्य कर रही है। सेवा हॉस्पीटल के माध्यम से जरुरतमंद मरीजों की चिकित्सा सेवा समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान गोयल ने प्रवासी श्रमिकों की यात्रा में आई दिक्कतों व उसके समाधान की बात भी कही।

श्रीलक्ष्मीनाथ सेवा समिति


समिति के सुशील बजाज ने लॉकडाउन-1.0 के साथ शुरू ठाकुरजी की रसोई के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुरजी की रसोई का प्रसाद रोजाना हजारों जरुरतमंदों के बीच बांटा जा रहा है। इसके अलावा हॉस्पीटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच भोजन व फल बांटने का कार्य भी समिति सेवाभाव के साथ कर रही है।

श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट


ट्रस्ट के सचिव सुशील गाडोदिया ने बताया कि श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम से जरुरतमंदों की सेवा-साधना 22 मार्च जनता कफ्र्यू के दिन से लगातार जारी है। भाजपा विधायक झंखना पटेल व अन्य सहयोगी संगठनों के सेवाभाव से जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण के अलावा श्रमिक ट्रेनों में हजारों श्रमिकों को फूड पैकेट पहुंचा रहे है।

लक्ष्मीपति समूह


समूह के निदेशक संजय सरावगी ने वीडिय़ो कांफ्रेंस में संस्थान के कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों के प्रति सेवाभाव का जिक्र करने के अलावा बताया कि नया उत्पाद होने के बावजूद पीपीई किट निर्माण में संस्थान पूरी तरह से सक्रिय है। इसके निर्यात की अनुमति मिल जाए तो देश व्यापार के इस क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ सकता है।

विश्व हिन्दू परिषद महानगर इकाई

इकाई के अध्यक्ष व बिल्डर अनिल रुंगटा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अन्य संस्थाओं के साथ विहिप ने भी सेवा गतिविधि में पूरी सक्रियता के साथ भाग लिया। लॉकडाउन से पनपी विषम परिस्थिति में सरकार को पुरानी वित्तीय नीतियों को दूर कर व्यवसायियों के लिए टैक्स, ब्याज आदि में छूट देनी चाहिए।
गोधाम पथमेड़ा, सूरत इकाई

संस्था के योगेंद्र शर्मा ने वीडिय़ो कांफ्रेंस में लॉकडाउन के दौरान सूरत समेत आसपास के गोसेवकों की ओर से की गई गोसेवा की विस्तृत जानकारी दी। इसमें शर्मा ने बताया कि गोसेवकों ने पथमेड़ा गोधाम, बुधगिरी मढ़ी, फतेहपुर समेत अन्य 22 छोटी-बड़ी गोशाला में गायों के लिए भेजे गो ग्रास के बारे में बताया।
राम रोटी सेवा संघ

संघ के विकास मित्तल ने बताया कि सबके सहयोग से बेहद सुंदर सेवाकार्य सूरत महानगर में जारी है। स्थानीय टैक्सटाइल उत्पाद के संरक्षण के लिए चीन से अंडर वेल्यूएशन आयात रोकना जरूरी है। सीए राहुल अग्रवाल ने एमएसएमई व लघु उद्योग के सरलीकरण व आर्थिक पैकेज के बारे में आवश्यक जानकारी दी।