scriptBJP NEWS: भाजपा जिला व महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार अब गांधीनगर की ओर | BJP NEWS: BJP district and metropolitan president contenders now in Ga | Patrika News

BJP NEWS: भाजपा जिला व महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार अब गांधीनगर की ओर

locationसूरतPublished: Nov 24, 2019 08:21:13 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

प्रदेश संसदीय समिति की बैठक से पूर्व लॉबिंग से बनाई रणनीति
संभाग में कुछ चेहरों की वापसी की भी संभावना बनी हुई है।

BJP NEWS: अध्यक्ष पद के दावेदार रखेंगे अपना पक्ष

BJP NEWS: अध्यक्ष पद के दावेदार रखेंगे अपना पक्ष

सूरत. सिल्कसिटी सूरत समेत दक्षिण गुजरात के सभी सात जिलों व सूरत महानगर भाजपा इकाई की कमान जल्द नए हाथों में देखने को मिलेगी और इसकी पूरी तैयारियां संगठन स्तर पर हो चुकी है। अध्यक्ष पद के दावेदारों की गांधीनगर दौड़ तेज होने के अलावा प्रदेश संसदीय समिति की बैठक से पहले लॉबिंग से भी रणनीति बनाए जाने की जानकारी सूत्रों से मिल रही है और संभाग में कुछ चेहरों की वापसी की भी संभावना बनी हुई है।
पिछले कई दिनों से भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है और इसमें वार्ड स्तर पर अध्यक्ष व महामंत्री पदों पर नियुक्ति के बाद तहसील स्तर पर भी कई स्थानों पर पार्टी ने पदाधिकारी नियुक्त कर दिए है। इसी सिलसिले में अब आगे सूरत महानगर व जिला, भरुच, नर्मदा, तापी, नवसारी, वलसाड व डांग जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। पदाधिकारियों की नई नियुक्ति के सिलसिले में गत दिनों शहर के सर्किट हाउस में निरीक्षक मंडल में शामिल राज्य सरकार के मंत्री कौशिक पटेल व गणपत वसावा के अलावा प्रदेश महामंत्री भरतसिंह परमार ने बारी-बारी से सभी जिलों के दावेदारों व अपेक्षित पदाधिकारियों को सुना और नामों की सूची गांधीनगर लेकर जा चुके है।
डिप्टी सीएम अजीत पवार का ट्वीट- चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, ऑल इज वेल

गांधीनगर पहुंची सूची में सूरत महानगर इकाई अध्यक्ष पद के दावेदारों में मौजूदा अध्यक्ष नितिन ठाकर व महामंत्री मदनसिंह अटोदरिया, पूर्व विधायक अजय चौकसी, पूर्व महापौर निरंजन झांझमेरा, स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश देसाई व मुकेश दलाल के अलावा बाबू जीरावाला व विधायक अरविंद राणा के नाम शामिल बताए गए है।
कैलाश जोशी के निधन पर पीएम और अमित शाह ने शोक जताया, मोदी बोले- उन्होंने बीजेपी-जनसंघ को मजबूत किया


यह नहीं तो यह सही


दक्षिण गुजरात में सूरत महानगर इकाई समेत सभी जिलों के अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची गांधीनगर पहुंचने के बाद अब दावेदार भी अपनी लॉबिंग मजबूत करने के लिए वहां पहुंचने लगे है। उधर, दावेदारों की लॉबिंग करने वाले भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक भी विकल्प के रूप में दावेदारों के नामों को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ रहे है। सूत्रों के अनुसार सूरत महानगर इकाई में दावेदारों की संख्या भले ही ज्यादा है लेकिन स्थानीय स्तर पर लॉबिंग मामले में सांसद सीआर पाटिल व विधायक पूर्णेश मोदी मजबूत बने हुए है वहीं, तीसरी लॉबिंग सीधे प्रदेश स्तर से भी होने की जानकारी है।

अंतिम सूची लेकर जाएंगे


भाजपा की प्रदेश संसदीय समिति की बैठक आज-कल में गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निवास पर होने की संभावना जताई जा रही है। यहां प्रदेश के सभी पांचों संभाग उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र व कच्छ-भूज के महानगर-जिलों में अध्यक्ष पद के लिए आए दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें निरीक्षक मंडल में शामिल रहे पदाधिकारियों को भी सुना जाएगा और बाद में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी व संगठन मंत्री भीखूभाई दलसाणिया दावेदारों के नामों की लम्बी-चौड़ी सूची को अंतिम रूप देंगे और स्वीकृति मुहर के लिए केंद्रीय स्तर पर ले जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो