scriptBJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली रैली | BJP NEWS: rally launched to welcome the state president | Patrika News

BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली रैली

locationसूरतPublished: Mar 03, 2021 09:57:35 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 93 पार्षद रैली में रहे शामिल, विवेकानंद स्मारक के निकट सभा आयोजित

BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली रैली

BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली रैली

सूरत. स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत से गद्गद् भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के सूरत आगमन पर विजय रैली निकाली। रैली में सूरत महानगरपालिका चुनाव में नवनिर्वाचित पार्टी के सभी 93 पार्षद अलग-अलग वाहनों में समर्थकों के साथ शामिल रहे। रैली बाद में नानपुरा में मक्काईपुल स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई।
हाल ही में सम्पन्न हुए सूरत महानगरपालिका समेत अहमदाबाद महानगरपालिका, राजकोट महानगरपालिका, वड़ोदरा महानगरपालिका, भावनगर महानगरपालिका और जामनगर महानगरपालिका में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी। उसके बाद राज्य की 31 जिला पंचायत, 231 तहसील पंचायत व 91 नगरपालिका चुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा ने अप्रत्याशित सफलता हासिल की है। भाजपा के पक्ष में आए बेहतरीन परिणाम के बाद बुधवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल सूरत आए और उनके स्वागत में पार्टी इकाई ने सूरत रेलवे स्टेशन से नानपुरा तक विजय रैली निकाली। शताब्दी एक्सप्रेस से सूरत रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पाटिल को कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया और इसके बाद स्टेशन के बाहर सरदार पटेल स्मारक पर माल्यार्पण कर विजय रैली प्रारम्भ की गई। रैली दिल्ली गेट, राजमार्ग, भागल, चौकबाजार होकर गांधी स्मारक पहुंची और वहां पर माल्यार्पण कर रैली नानपुरा में मक्काईपुल स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां पर पाटिल समेत अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रैली में भाजपा के सभी 93 पार्षद अलग-अलग वाहनों में समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो