scriptभाजपा पदाधिकारियों ने लगाया अपने घरों पर पार्टी का झंडा | BJP office bearers planted party flag on their homes | Patrika News

भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया अपने घरों पर पार्टी का झंडा

locationसूरतPublished: Feb 12, 2019 07:17:55 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दमण भाजपा का मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू

patrika

भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया अपने घरों पर पार्टी का झंडा


दमण. मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाए। मंगलवार शाम 4 बजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल के घर पर झंडा लगाया गया। उसके बाद शहर अध्यक्ष हिरेश जोशी, जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल, पालिका अध्यक्ष मुकेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वयं अपने घरों पर झंडे लगाए। भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर 5 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू किया है। दमण-दीव में भी घर-घर भाजपा के झंडे लहराएंगे।
वर्षों बाद याद आए झंडे
भाजपा पदाधिकारियों को वर्षों बाद अपने घरों पर पार्टी के झंडे लगाना याद आया है। अभियान के अनुसार भाजपा के पदाधिकारियों ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी का झंडा लगाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल टंडेल, हिरेश जोशी, मुकेश पटेल के परिवार का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं था। इस अभियान में भाजपा का झंडा लहराते हुए दिखाना था कि उसका परिवार भाजपा परिवार।
patrika
 

वांसदा भाजपा ने भी शुरू किया अभियान
वांसदा. वांसदा में हमारा घर भाजपा का घर अभियान की शुरुआत जिला भाजपा उप प्रमुख और वांसदा विधानसभा चुनाव कन्वीनर करसन टिलवा की अगुवाई में मंगलवार से की गई। इसकी शुरुआत तहसील भाजपा उप प्रमुख प्रद्युम्नसिंह सोलंकी के घर से की गई। अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पार्टी का ध्वज लगाया जाएगा। पूरे गुजरात में 40 लाख ध्वज घर -घर लगाए जाएंगे। 21 और 22 फरवरी को फिर से यह कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तालुका भाजपा प्रमुख मुकेश पटेल, महामंत्री संजय बिरारी, युवा मोर्चा प्रमुख विजय थोराट, किसान मोर्चा जिला मंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो