सूरत

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने किया सरदार को नमन

जे.पी. नड्डा की जुबान फिसली : केवडिय़ा स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को बताया विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग, बाद में सुधारी भूल

सूरतJul 20, 2019 / 06:59 pm

Sunil Mishra

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने किया सरदार को नमन

नर्मदा. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने केवडिय़ा पहुंचे। वहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय नड्डा की जुबान फिसल गई और उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग कहकर संबोधित किया। हालांकि कुछ देर में उन्हें भूल का अहसास हुआ और उन्होंने इसे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया।
 

 

सरदार पटेल की प्रतिमा का भारत ही नहीं पूरे विश्व में नाम हो रहा
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रमुख जे.पी. नड्डा के केवडिय़ा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतू वाघाणी, पूर्व राज्यसभा सदस्य भारतसिंह परमार सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरदार वल्लभभाई पटेल का स्टेच्यू देखने के बाद नड्डा ने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा की कल्पना प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने की थी। देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल की प्रतिमा का भारत ही नहीं पूरे विश्व में नाम हो रहा है। वर्तमान में चल रहे भाजपा के संगठन पर्व अभियान के बारे में उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं को विस्तार से जानकारी दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.