scriptभाजपा का स्नेहमिलन बनाम शक्तिप्रदर्शन समारोह | BJP's Snehamilan Vs Shakti Demonstration Ceremony | Patrika News

भाजपा का स्नेहमिलन बनाम शक्तिप्रदर्शन समारोह

locationसूरतPublished: Nov 25, 2021 09:25:56 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में हजारों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा…
– पुष्पवर्षा और ढोल-बाजों के साथ निकली युवा मोर्चा की बाइक रैली
– हजारों कार्यकर्ताओं के बीच मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दिखी भारी लापरवाही

भाजपा का स्नेहमिलन बनाम शक्तिप्रदर्शन समारोह

भाजपा का स्नेहमिलन बनाम शक्तिप्रदर्शन समारोह

सूरत.

शहर के बीच वनिता विश्राम मैदान पर भारतीय जनता पार्टी का नूतन वर्ष स्नेहमिलन कार्यक्रम बुधवार को हुआ। इसमें हजारों की संख्या में राज्यभर से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में एक तरफ से हुए शक्ति प्रदर्शन के दौरान रैली और सभा में हजारों कार्यकर्ताओं में से सैकड़ों लोगों ने मास्क लगाया ही नहीं था और पूरे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी। के दौरान चर्चा भी रहेगी कहीं स्नेह मिलन सम्मेलन कोरोना मिलन का कारण ना बन जाए!
कार्यक्रम के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील की मौजूदगी में बड़ी स्क्रीन पर वर्चुअली जुड़कर कार्यकर्ताओं से अपील की और उनका हौसला बढ़ाया।
वनीता विश्राम मैदान में सभा से पूर्व शहर में भाजपा सूरत महानगर युवा मोर्चा द्वारा रिंगरोड मजुरा गेट से वनिता विश्राम ग्राउंड तक बाइक रैली निकाली। रैली में सबसे आगे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटील एक साथ गाड़ी में थे और पुष्पवर्षा व ढोल-बाजों के साथ काफिला आगे बढ़ा। मैदान में पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर व पार्टी का झंडा लहराते हुए स्वागत किया।
राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बाइक रैली स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभास्थल पर भी उन्होंने सबसे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रेलवे और टैक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत को सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर बताया। उन्होंने बुलेट ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन और टैक्सटाइल उद्योग के लिए विभिन्न स्कीमों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सूरत को स्वच्छता में दूसरा स्थान मिलने पर सफाई कर्मचारी, कमिश्नर की टीम, नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा देश अब कोरोना से धीरे-धीरे बाहर आ रहा है, वहीं दूसरे देशों की स्थिति भी सभी के सामने है।
रिवर फ्रंट बनाने के लिए सरकार तैयार

मुख्यमंत्री पटेल ने संबोधन में कहा कि सूरत में रिवरफ्रंट बनाने के लिए सरकार तैयार है। रिवरफ्रंट बनाने के लिए महानगरपालिका अधिकारियों को पूरी तैयारी से गांधीनगर आने को कहा।

भाजपा के लिए कभी कोरोना रहा ही नहीं!

स्नेह मिलन समारोह से पूर्व भी जब कोरोना चरम पर था, तब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पाटिल के निर्वाचन की रैली में हजारों कार्यकर्ता बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए उमड़ पड़े थे। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन की भारी उपेक्षा दिखाई थी।
वनिता विश्राम ग्राउंड में भी 30 हजार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का दावा किया गया, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लोगों को मास्क चेक करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। सभा स्थल पर बैठने के लिए अलग-अलग गेट तैयार किए गए थे, लेकिन कुर्सियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव था।
बसों में भरकर कार्यकर्ता पहुंचे

सूरत में आयोजित गुजरात के सबसे बड़े स्नेहमिलन कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग कोने से कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आए थे। कार्यकर्ताओं को सूरत कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए शहर पुलिस ने जगह-जगह जवान तैनात किए थे। मजुरा गेट से वनिता विश्राम जाने का रास्ता कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था।
सफाई मित्रों का सम्मान

केन्द्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में सूरत देश में स्वच्छता में दूसरा स्थान, 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी और स्वच्छता मित्र सुरक्षा चैलेंज में पाचवीं रैंक मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सूरत एयरपोर्ट पर महानगरपालिका टीम और सफाई मित्रों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने सूरत की रबर गर्ल अन्वी झांझरुकिया को भी सम्मानित किया। केन्द्रीय रेलवे और टैक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, वित्त मंत्री कनु देसाई, मार्ग और मकान मंत्री पूर्णेश मोदी, शहरी विकास राज्यमंत्री विनु मोरडिया, महापौर हेमाली बोघावाला, कलेक्टर आयुष ओक, मनपा आयुक्त बंछानिधी पाणि, पुलिस आयुक्त अजय तोमर, जिला विकास अधिकारी डी. एस. गढ़वी, डिप्टी मेयर दिनेश जोधाणी समेत अन्य विधायक और मनपा कर्मचारी उपस्थित रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो