scriptसलमान खान का अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा | Salman Khan to Release his App on his Birthday | Patrika News

सलमान खान का अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

locationसूरतPublished: Dec 20, 2016 10:10:00 am

Submitted by:

guest user

तस्वीर के अनुसार, ’27 दिसंबर को मेरे ऐप का जन्मदिन हैं। यह ऐप केवल आपके लिए।’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को यह घोषणा की है कि वह अपने 51वें जन्मदिन (27 दिसंबर) पर अपना ऐप लॉन्च करेंगे। सलमान ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी और एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। 
तस्वीर के अनुसार, ’27 दिसंबर को मेरे ऐप का जन्मदिन हैं। यह ऐप केवल आपके लिए।’ हालांकि सलमान ने ऐप के बारे में ज्यादा जानकारियां शेयर नहीं की हैं। यह उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए तोहफा है। 
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/810756681214914562
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के बाद अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ आने वाली है। हाल ही में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी भी अपना ऐप लॉन्च कर चुकी हैं, जिसके जरिए उनके फैन्स उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल को एक ही प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो