scriptप्रेम प्रकरण की रंजिश में खूनी खेल | Bloody game in the love affair | Patrika News

प्रेम प्रकरण की रंजिश में खूनी खेल

locationसूरतPublished: Dec 07, 2019 09:44:42 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – युवक पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने वाला भी जख्मी

प्रेम प्रकरण की रंजिश में खूनी खेल

प्रेम प्रकरण की रंजिश में खूनी खेल

सूरत. पालनपुर जकातनाका इलाके में प्रेम प्रक्ररण की रंजिश में एक जने ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया। युवक के भाई ने बीच-बचाव किया तो उसे भी जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में अडाजण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पालनपुर जकातनाका संत तुकाराम सोसायटी स्थित मनपा आवास निवासी उदय पुत्र हसमुख पटेल पर शुक्रवार रात इसी सोसायटी में रहने वाले राजा उर्फ पांचू पटेल ने जानलेवा हमला किया। कहा जा रहा है कि उदय के राजा की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। इस वजह से राजा उससे रंजिश रखे हुए था। रात सवा ग्यारह बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। राजा ने चाकू से उदय पर हमला कर दिया। उदय के भाई निलेश ने बीच-बचाव किया तो उसे भी जख्मी कर दिया। उदय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में निलेश पटेल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो