scriptप्लास्टिक के बोरे में महिला और बच्चे का शव बरामद | body of a woman recovered in a plastic bag | Patrika News

प्लास्टिक के बोरे में महिला और बच्चे का शव बरामद

locationसूरतPublished: May 19, 2018 09:23:02 pm

हत्या कर सणिया गांव के पास खेत की नहर में डाला

patrika photo

प्लास्टिक के बोरे में महिला और बच्चे का शव बरामद

सूरत. सणिया गांव के निकट शनिवार सुबह खेत से बोरे में बांधकर डाला गया एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर शव यहां डाले गए। महिला और बच्चे की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब २५ साल तथा बालक की उम्र करीब ५ साल है। महिला ने साड़ी, जबकि बालक ने लाल रंग की टी शर्ट और जीन्स की चड्डी पहन रखी है। दोनों शव दस दिन से अधिक पुराने होने की आशंका हैं। शव बुरी तरह सड़ चुके हैं। पुलिस ने महिला और बालक के मां-बेटा होने की संभावना जताते हुए बताया कि दोनों कि दस दिन पहले हत्या की गई। उनके शवों को सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में बांध कर इकलेरा चौराहे से सणिया गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर लाया गया। वहां इन्हें भेस्तान सत्यनारायण सोसायटी निवासी किरणसिंह गोहिल (30) के खेत के निकट छोटी नहर में डाल दिया गया। शनिवार सुबह किरणसिंह खेत पर पहुंचा तो उसने दुर्गंध महसूस की, जो बोरे से आ रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेन्सिक विशेषज्ञों की मदद से जांच करवा कर दोनों के कंकाल पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भिजवा दिए। डिंडोली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिनाख्त के प्रयास


मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक वी.एम. मकवाना ने बताया कि महिला और बालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ पुलिस ने थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की भी पड़ताल की। डिंडोली थाना क्षेत्र से इस तरह की किसी महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है। दोनों के बारे में शहर के सभी थानों के अलावा सूरत ग्रामीण पुलिस के विभिन्न थानों में जानकारी भेजी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो