दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस से आम आदमी पार्टी ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर थाम कर जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार, गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया। आप पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया लठ्ठा कांड को भाजपा सरकार प्रेरित हत्याकांड बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बूटलेगरों का राज हैं। भाजपा शराब माफियाओं से कमीशन लेती है। शराब बंदी कानून का अमल करवाने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। ऐसे में हमारी राज्यपाल से मांग है कि मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री को पदभ्रष्ट किया जाए।
बैठक में से कांग्रेस कार्याकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस, जहरीली शराब कांड को लेकर ईश्वर फार्म में किया था बैठक का आयोजन
सूरत. जहीरीली शराब कांड को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ आक्रमक हो रही है। गुरुवार को सूरत शहर कांग्रेस की ओर से जहरीली शराब कांड को लेकर ईश्वर फार्म में एक बैठक का आयोजन किया गया था। जानकारी मिलने पर खटोदरा पुलिस फार्म हाउस में पहुंच गई और कांग्रेस नेताओं समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जहरीली शराब कांड के बाद से विपक्ष मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। गुरुवार को आप पार्टी ने जहां विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा तो कांग्रेस के अनुसूचति जाति मोर्चा की ओर से कतारगाम में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का पुतला फूंका। उसके बाद विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस नेता नैषध देसाई के फार्म हाउस में बैठक का आयोजन किया था। बैठक की जानकारी मिलने पर खटोदरा पुलिस फार्म हाउस पहुंच गई और बीच बैठक में से ही कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फार्म हाउस के बाहर खड़े कार्याकर्ताओं को भी डिटेन किया और सभी को खटोदरा थाने ले जाया गया।