scriptपुणा और फुलपाडा में दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान | Bride and groom voted in Poona and Phulpada | Patrika News

पुणा और फुलपाडा में दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान

locationसूरतPublished: Feb 22, 2021 09:43:44 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– घर से 12 किमी दूर पुणा (पश्चिम) वार्ड नं. 16 में वोट देने पहुंचीं
 

पुणा और फुलपाडा में दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान

पुणा और फुलपाडा में दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान

सूरत.

मतदान में पुणा (पश्चिम) स्वामी विवेकानंद छात्रालय में दुल्हन ने शादी से पहले मतदान किया। मतदान केन्द्र से बाहर निकलने के बाद दुल्हन ने कहा कि शादी जीवन का सबसे बड़ा पर्व है, लेकिन लोकतंत्र का पर्व भी मेरे लिए उतना ही जरूरी था। परिजनों ने बताया कि दुल्हे ने भी फुलवाडा वार्ड नं. 5 में मतदान किया।
शहर के कठोदरा गांव निवासी निधि धीरु गेलानी (27) ने एलएलबी की पढ़ाई की है और वकालात की तैयारी कर रही है। निधि की शादी रविवार को मैकनिकल इंजीनियर भाविक धनाणी से हुई । महानगरपालिका चुनाव के चलते निधि परिवार के साथ दोपहर साढ़े बारह बजे घर से 12 किमी दूर पुणा (पश्चिम) वार्ड नं. 16 स्थित स्वामी विवेकानंद छात्रालय में वोट देने पहुंचीं।
पुणा और फुलपाडा में दुल्हा-दुल्हन ने किया मतदान
दुल्हन को देखकर मतदान केन्द्र पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिकता दी। उधर, भाविक ने भी फुलवाडा अश्विनी कुमार रोड वार्ड नं. 5 स्थित सरस्वती स्कूल में मतदान किया निधि और भाविक के लिए शादी के दिन मतदान करना पूरे जीवन के।लिए यादगार पल रहेगा। परिजनों ने भी दूल्हा-दुल्हन और दुल्हे के साथ मतदान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो