सूरत

शादी से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन

लोकतंत्र के दिखे खूबसूरत रंग 40 डिग्री तापमान के बाद भी तापी जिले के मतदाताओं में रहा उत्साह वलसाड जिले के उमरगांव में दूल्हा और दुल्हन बारात के साथ मतदान करने पहुंचेयुवक-युवतियों ने मतदान में दिखाया जोश

सूरतApr 23, 2019 / 03:30 pm

Sunil Mishra

शादी से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन



सूरत. लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं ने तीसरे चरण के चुनाव में गुजरात खासकर दक्षिण गुजरात में जोरदार उत्साह दिखाया। भीषण गर्मी और धूप भी उनके पैरों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने से रोक नहीं पाई। वहीं शादी जैसे महत्वपूर्ण काम से पहले दूल्हा और दुल्हन ने मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
बारडोली तहसील के सरभोण में दुल्हन शादी से पहले मतदान करने पहुंची। उसके साथ उसके परिवार के लोग भी नजर आए। वहीं वलसाड जिले के उमरगांव में दूल्हा और दुल्हन बारात के साथ ही मतदान करने पहुंचे। युवाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वापी में चला के सेंट जोसेफ स्कूल में पहली बार मतदान के बाद युवतियां प्रसन्न मुद्रा में नजर आईं।
 

 

मतदाताओं में देखने को मिला भारी उत्साह
बारडोली लोकसभा सीट में शामिल तापी जिले में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 40 डिग्री से ज्यादा तापमान के बाद भी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें दिखाई दी। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं।
 

patrika
लंबी लाइनें दिखाई दी

तापी जिले में व्यारा और निझर दो विधानसभाएं शामिल हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक क्रमश: 49.83 और 57.33 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आए।

Home / Surat / शादी से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.