script

ड्रॉ स्कीमों का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे

locationसूरतPublished: Oct 22, 2021 09:46:18 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– भाजपा के उप वार्ड प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज…- पुणागाम थाने में जमीन दलाल के साथ 12.60 लाख की ठगी
 

ड्रॉ स्कीमों का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे

ड्रॉ स्कीमों का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे

सूरत. बीसी में रुपए जमा करने पर ड्रा व अलग अलग स्कीमों के लुभावने झांसे देकर एक जमीन दलाल के साथ 12.60 लाख रुपए की ठगी के आरोप में पूणागाम पुलिस ने एक जनें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोडादरा सालासर रेजिडेंसी निवासी महावीर शाह ने परवत पाटिया जय जलाराम नगर निवासी जमीन दलाल कांति गुप्ता के साथ ठगी की। कांति गुप्ता कपड़ा बाजार में एक परिचित के जरिए महावीर के संपर्क में आए थे।
महावीर ने उन्हें बीसी की स्कीमें बताई और उनमें ड्रॉ का झांसा देकर व्हॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा। फिर अगस्त 2018 में उन्हें बीसी से जोड़ा। कांति ने लोगों के 16 लाख रुपए जमा करवा लिए, लेकिन उन्हें बीसी का समय पूरा होने पर रुपए नहीं लौटाए।
कई चक्कर लगाने के बाद उसने मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले मनोहर पाटिल के मार्फत 3 लाख 40 हजार रुपए लौटाए। काफी प्रयास करने पर भी रुपए नहीं मिले तो पीडि़त ने पुणागाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

दो करोड़ से अधिक ठगी की आशंका :
कांति गुप्ता ने आरोप लगाया है कि महावीर ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं, कई लोगों के साथ ठगी की है। दर्जनों लोगों के करीब दो करोड़ रुपए फंसे हुए है। सिर्फ उनके ग्रुप में 25 लोग थे। उनके साथ एक और पीडि़त हिम्मत शाह ने भी लिखित शिकायत दी है, लेकिन प्राथमिकी में उनके साथ ही 24 लाख रुपए की ठगी की राशि दर्ज नहीं की गई है। पुलिसकर्मियों का है कि बाद में सहकर्मी के साथ भी साथ हुई ठगी को भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। आरोपी ने पांच लाख से लेकर बीस लाख रुपए तक के कई बीसी ग्रुप बना रखे थे। जिनमें दर्जनों लोगों के करीब दो लाख रुपए फंसे है।

भाजपा का उप वार्ड प्रमुख बता कर लिया विश्वास में :
कांति ने बताया कि महावीर अपनी पहचान वार्ड नम्बर 25 डिंडोली से भारतीय जनता पार्टी के उप प्रमुख के रूप में दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा के विभिन्न स्थानीय नेताओं व पुलिस अधिकारियों के साथ अपने फोटोग्राफ्स दिखाए थे। उसका भाजपा के नेताओं के साथ मेल जोल भी था। जिसकी वजह से उसने भरोसा कर लिया।

इनका कहना
– आरोपी किसी वार्ड से भाजपा का उप प्रमुख है या नहीं, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल ठगी की शिकायत मिली है। जो भी पीडित सामने आएगा, शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
– वीयू गड़रिया (थाना प्रभारी, पुणागाम)

गलत हुआ तो कार्रवाई होगी

महावीर शाह उप वार्ड प्रमुख है। मुझे अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है। यदि कुछ गलत पाया जाता है तो पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
निरंजन झांझमेरा (शहर प्रमुख, भाजपा)
—————————

ट्रेंडिंग वीडियो