scriptबायो डीजल से ट्रेन चलाकर मनाया पर्यावरण दिवस | Celebrated Environment Day by Train Running from Bio-Diesel | Patrika News

बायो डीजल से ट्रेन चलाकर मनाया पर्यावरण दिवस

locationसूरतPublished: Jun 05, 2019 07:20:45 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

बिलीमोरा-वघई वाया उनाई चलती है नैरोगेज ट्रेन

patrika

बायो डीजल से ट्रेन चलाकर मनाया पर्यावरण दिवस


सूरत/उनाई. बिलीमोरा-वघई वाया उनाई चलने वाली नैरोगेज ट्रेन को विश्व पर्यावरण दिवस पर ईंधन के रूप में दस प्रतिशत बायोडीजल का उपयोग कर चलाया गया। इसके जरिए प्रदूषण से बचने का संदेश दिया गया। नैरोगेज ट्रेन के स्टाफ ने एक दिन पूर्व मंगलवार को ट्रेन को हरियाली के साथ सजाया गया था। साथ ही ट्रेन पर पर्यावरण बचाने का संदेश देने वाले बैनर भी लगाए गए थे।
लिमझर में मनाया पर्यावरण दिवस
वांसदा. लिमझर गांव के पास बुधवार को वांसदा पश्चिम वन विभाग के आरएफओ जेडी राठौड़ के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जेडी राठौड़ ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और विश्व पर्यावरण मनाने के उद्देश्य को सफल बनाने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने लिमझर गांव के जंगल की रक्षा के लिए ग्रामीणों को टुकड़ी बनाकर वन विभाग का सहयोग करने का अनुरोध किया। बाद में आरएफओ समेत अन्य उपस्थित लोगों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में तालुका पंचायत प्रमुख श्रीमती चंपाबेन, लिमझर सरपंच बहादुर सुरेशभाई, वांसदा तालुका भाजपा प्रमुख मुकेश पटेल समेत गांव के लोग उपस्थित थे।
उनाई में पर्यावरण सेमिनार
बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उनाई वन विभाग द्वारा पद्मडुंगरी में पर्यावरण जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सूरत विभाग तथा भरुच वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वन मंडली के प्रमुख की उपस्थिति रही। सूरत वनविभाग के मुख्य वन अधिकारी सोनवणे, नायब वन संरक्षक पुनीत नैयर, व्यारा वन संरक्षक आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण से संबंधित वक्तव्य दिया। उनाई आरएफओ आर भालिया ने अधिकारियों द्वारा दी गई सूचनाओं का पालन करने का अनुरोध वन विभाग के कर्मचारियों से किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो