तहसील में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
खेरगाम. 73वां स्वाधीनता दिवस गुरुवार को तहसील में जगह-जगह हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह पाटी गांव प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया था। तहसीलदार मनीष पटेल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस परेड का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात -अज्ञात सभी शहीदों को नमन किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को विकास में सहभागी होने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति वाले रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वोहरा समाज ने फहराया तिरंगा
वोहरा समाज ने भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया। इसके अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित वोहरा समाज की मस्जिद पर तिरंगा फहराकर लोगों ने सलामी दी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस तहसील के सभी शैक्षणिक, सरकारी संस्थाओं समेत विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।