scriptबदला मौसम, 33 डिग्री पार पहुंचा तापमान | Change weather, temperature reached 33 degrees | Patrika News

बदला मौसम, 33 डिग्री पार पहुंचा तापमान

locationसूरतPublished: Feb 19, 2020 01:00:01 am

Submitted by:

Sunil Mishra

सर्दी गायब, गर्मी शुरूदोपहर में सड़कों पर छाने लगा सन्नाटा

बदला मौसम, 33 डिग्री पार पहुंचा तापमान

बदला मौसम, 33 डिग्री पार पहुंचा तापमान

वापी. पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में गर्मी बढ़ रही है। दो तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में अप्रेल-मई की तरह सड़कों पर आंच लग रही है। मंगलवार को क्षेत्र का तापमान 33 डिग्री पहुंच गया।
गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। कुछ दिन पहले तक लोग सर्दी महसूस कर रहे थे, लेकिन अचानक इस तरह से गर्मी बढऩे से लोग भी हैरान हैं। दोपहर में सड़क पर निकलने पर लू की तरह गर्म हवा लोगों को तीन दिन से परेशान कर रही है। अचानक गर्मी बढऩे से सामने बोर्ड की परीक्षा देखकर बच्चों को भी दोपहर में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। आगामी दिनों में गर्मी के और बढऩे के आसार हैं। अचानक इस तरह गर्मी बढऩे पर डॉक्टर भी दोपहर में बेवजह निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बाहरी खाद्य पदार्थ न खाने और नियमित तौर पर पानी पीने की सलाह भी दी जा रही है।

गर्मी करने लगी तंग
सूरत. मार्च की शुरुआत से पहले ही लोगों को गर्मी तंग करने लगी है। कुछ दिनों पहले शहर का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री दर्ज होता था। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आते थे। अब वापस शहर का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 35 डिग्री के पार होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में 31 प्रतिशत की नमी और 6 किमी प्रतिघंटे की गति दर्ज की गई। अभी मार्च के आगमन में देर है, उससे पहले ही बढ़ती गर्मी से सब परेशान होने लगे हैं। डिंडोली विस्तार में गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांध लड़कियां साइकिल चलाते नजर आई तो दूसरी तरफ गर्मी आते देख उधना विस्तार में स्थित कुम्हार ठंडे पानी के मटके बनाते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो