सूरत

मौसम में बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बादल छाए, गिरा तापमान

सूरतApr 16, 2019 / 11:00 pm

Sunil Mishra

मौसम में बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता



नवसारी. गत दो दिनों से जिले के वातावरण में अचानक बदलाव देखे जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में कमी रही। कुछ दिनों से जिले का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच रहा था। दो दिनों से वातावरण पलटने से मंगलवार को तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार रहा। सुबह हवा में 82 प्रतिशत नमी थी जो दोपहर तक घटकर 69 प्रतिशत रह गई। उत्तर पश्चिम दिशा से 3.5 किमी की रफ्तार से हवा चलने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल छाने और सोमवार को वांसदा में बारिश के कारण किसानों में चिंता बढ़ गई है। जिले के बागायती फसलों आम और चीकू के उत्पादन पर इसका असर होने की आशंका है। दिन में गर्मी और रात में ओस गिरने से फल के काले पडऩे और आम की मंजरी झडऩे की चिंता किसानों में देखी जा रही है। इस वातावरण में कीटों का उपद्रव भी बढ़ सकता है। नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक नीरज कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में ऐसा होना सामान्य है। अचानक गर्मी बढऩे से वाष्पीकरण की प्रक्रिया भी तेज होती है। इसके कारण स्थानीय स्तर पर बरसात होती है। इसे कन्वेशनल रेन फॉल कहते हैं।

Home / Surat / मौसम में बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.