scriptप्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर हुए दो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी नहीं पहुंचे | Chief Minister Rupani did not reach two events related to Prime Minist | Patrika News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर हुए दो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी नहीं पहुंचे

locationसूरतPublished: Sep 18, 2019 09:01:43 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

न्यू सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चला था स्वच्छता अभियान
यूनिवर्सिटी के कन्वेशन हॉल में मनपा कर्मचारियों के सम्मान का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर हुए दो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी नहीं पहुंचे

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर हुए दो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी नहीं पहुंचे

सूरत.

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद से सूरत आने में देरी के कारण मंगलवार रात दो कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए। इनमें न्यू सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक पूर्णेश मोदी की ओर से आयोजित कार्यक्रम और मनपा के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शामिल है।
मोदी कैबिनेट के दो बड़े फैसले- ई-सिगरेट किया बैन तो रेलवे कर्मचारियों को दिया 78 दिन का बोनस

मनपा के सफाई कर्मचारियों के साथ कई लोग शाम पांच बजे ही कार्यक्रम में पहुंच गए थे। दोनों जगह आयोजकों ने मुख्यमंत्री के बगैर कार्यक्रम पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर न्यू सिविल अस्पताल में पिछले तीन दिन से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। सूरत (पश्चिम) के विधायक पूर्णेश मोदी ने कार्यक्रम का जिम्मा उठाया था। वहीं कन्वेंशन हॉल में आयोजिक कार्यक्रम युथ फोर गुजरात ने आयोजित किया था।
ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद विनेश ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य


न्यू सिविल अस्पताल में सामाजिक और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कैम्पस की सफाई के बाद कचरा फेंकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल और कॉलेज प्रशासन की ओर से भी कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाला गया कचरा डॉक्टर रेजिडेंस बिल्डिंग के आस-पास फेंका गया है। कविता ब्लॉक के नजदीक गंदगी का अंबार लग गया है।
PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, कुर्ता और मिठाई की भेंट

इस ब्लॉक में आठ डॉक्टरों के क्वाटर्स हैं। बिल्डिंग में रहने वाले चिकित्सकों को अपनी तथा परिवार के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। कावेरी ब्लॉक के पास भी यही हालत है। वहां भी कचरा खुले में फेंका गया है। एक-दो चिकित्सकों ने कविता तथा कावेरी ब्लॉक के पास कचरा फेंकने आए ट्रैक्टर चालकों को रोका भी था, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और दोनों ब्लॉक के पास कचरा फेंक कर चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो