scriptमुख्यमंत्री रुपाणी शहर में आज, कोरोना से उपजे हालात का लेंगे जायजा | Chief Minister Rupani in the city today, will take stock of the situat | Patrika News

मुख्यमंत्री रुपाणी शहर में आज, कोरोना से उपजे हालात का लेंगे जायजा

locationसूरतPublished: Jul 03, 2020 09:06:05 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई शीर्षस्थ अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री रुपाणी शहर में आज, कोरोना से उपजे हालात का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री रुपाणी शहर में आज, कोरोना से उपजे हालात का लेंगे जायजा

सूरत. कोरोना महामारी का सूरत महानगर में लगातार बढ़ते दायरे से चिंतित प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत अन्य कई नेता व शीर्षस्थ अधिकारी शनिवार को सूरत आएंगे। इस दौरान वे यहां प्रशासनिक स्तर पर हालात का जायजा लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।
गत माह जून के अंतिम सप्ताह से ही प्रदेश की औद्योगिक राजधानी सूरत महानगर में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस सिलसिले में प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि हाल ही में दो बार सूरत आ चुकी है और प्रशासनिक स्तर पर महामारी की रोकथाम के लिए विभिन्न तरह के प्रयास भी जारी है। इस बीच शुक्रवार शाम को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी शहर में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को स्वयं आएंगे। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य के मुख्य सचिव अनिल मुकीम, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के. कैलाशनाथन समेत स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के कई शीर्षस्थ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री रुपाणी व अन्य नेता और अधिकारी शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सूरत पहुंचेंगे और शाम चार बजे वापस गांधीनगर के लिए रवाना होंगे। इस बीच वे सूरत महानगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए महानगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन स्तर पर जारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो