स्टेपअप फाउण्डेशन ने वाटर कूलर सौंपा दमण. स्टेपअप फाउंडेशन द्वारा वरकुंड सरकारी स्कूल में वाटर कूलर भेंट किया गया। इसका अनावरण शिक्षा सचिव पूजा जैन ने किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश पटेल, स्टेपअप फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल टंडेल, धवल देसाई सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। यह वाटर कूलर फाउंडेशन के सदस्य डॉ. विजय पटेल उनके पास रमनभाई पटेल की ओर से फाउंडेशन के माध्यम से दिया गया। वाटर कूलर से विद्यार्थियों और शिक्षकों को शीतल जल मिलेगा। इसके साथ विशाल टंडेल की ओर से वरकुंड स्कूल में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों को भोजन भी परोसा गया।
आंगनवाड़ी का विरोध, सामुदायिक भवन बनाने की मांग
दमण. दमण मरवड़ ग्राम पंचायत के देवका ताइवाड़ विस्तार में नई आंगनवाड़ी बनाने का जाकिर पीरवाला ने विरोध किया है। उन्होंने प्रशासक को पत्र लिखकर बताया कि देवका ताइवाड़ विस्तार में सर्वे नंबर 14 में 200 मीटर की जगह है। पहले वहां स्कूल था। स्कूल को स्थानान्तरण करने के बाद वहां कम्यूनिटी हॉल बनाने का निर्णय किया गया। इसके लिए मरवड़ ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य भी किया गया। इसके लिए आदेश भी कराया गया। जाकीर पीरवाला ने बताया कि अभी हाल ही इस जगह पर नन्दघर (आंगनवाड़ी)बनाने की जानकारी मिली है। जबकि पास में एक आंगनवाड़ी है। इस विस्तार में कम्यूनिटी हॉल की जरूरत है।
इस विस्तार के लोगों ने बताया कि आंगनवाड़ी भी रोड के निकट है, उसे भी अच्छी जगह मिलनी चाहिए। दमण-दीव प्रशासन को बीच का रास्ता निकालते हुए बिल्डिंग के नीचे के भाग में आंगनवाड़ी और उसके ऊपर कम्यूनिटी हॉल बनाया जाना चाहिए, ताकि एक ही बिल्डिंग में दोनों कार्य हो सकते हैं। यह दोनों ही कार्य सांसद कोष से हो सकते हैं।