scriptबच्चों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ | Children take oath to save the environment | Patrika News

बच्चों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

locationसूरतPublished: Jun 06, 2018 11:00:13 pm

बोले जैन संत, मताधिकार से भी ज्यादा महत्व पर्यावरण रक्षा का

patrika

बच्चों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ


नवसारी. नवसारी के ग्रिड समीप तपोवन संस्कार धाम में जैन संत पद्मदर्शनविजय महाराज के सान्निध्य में तपोवनी बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर बच्चों ने पर्यावरण को कोई नुकसान न हो, ऐसा जीवन जीने की शपथ ली।
इस अवसर पर संत पद्मदर्शनविजय महाराज ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही हमारा जीवन है। मताधिकार जितना महत्वपूर्ण है उससे ज्यादा महत्व पर्यावरण रक्षा का है। आज पर्यावरण दूषित होने से ऋतुचक्र में बदलाव आ रहे हैं। पानी के अपव्यय के कारण जलस्तर नीचे जा रहा है। वृक्षों को काटने में सरकार ने भी कोई कमी नहीं रखी। रास्तों को चौड़ा करने और ओवरब्रिज बनाने के चक्कर में रास्ते में आने वाले वृक्षों को हटा दिया जाता है। सवाल यह है कि वृक्षों के काटने से बारिश कहां से आएगी। जल, जमीन, जंगल और जानवरों की रक्षा होगी, तभी पर्यावरण की रक्षा होगी। जैन श्रमण संस्था पर्यावरण की रक्षा करती है। पर्यावरण दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।
प्री-मानसून कार्यों पर 65 लाख खर्च, फिर भी नहीं बदले हालात
वापी. वापी नगरपालिका ने मई के आरंभ से ही प्री मानसून कार्य शुरू कर दिया, जो 15 जून तक खत्म होगा। इसके बावजूद नपा के कई वार्डों में हालात ज्यों के त्यों हैं। लोग प्री-मानसून कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं।
वापी नगरपालिका ने 11 वार्डों में बिछी 50 किमी लम्बी गटर की सफाई और बरसाती पानी के निकास के लिए मई में प्री-मानसून कार्य शुरू किया था। उस समय इस कार्य पर करीब 45 लाख के खर्च का अनुमान था। शहर के पश्चिम क्षेत्र में चला दमण रोड, चला पटेल फलिया, डुंगर फलिया, झंडा चौक एवं पश्चिम के गीता नगर, कंचन नगर, पूर्व पश्चिम को जोड़ते नए अंडर ब्रिज, डूंगरी फलिया के कई क्षेत्रों में अभी भी जलजमाव की बड़ी समस्या है।

एमजी रोड के गटर की डेढ़ दशक से सफाई नहीं
वापी नपा पश्चिम क्षेत्र के स्टेशन से लगते आबादी क्षेत्र की गटर एक दशक से टूटी हुई है। सफाई के अभाव में गटर कचरे से अटी हुई है। बरसात में पानी लोगों के घरों में घुसता है।
राजेश पंवार, स्थानीय निवासी

गटर पर अतिक्रमण से सफाई में बाधा
वापी के महात्मा गांधी रोड से लगता गटर कई सालों से साफ नहीं होने के पीछे अतिक्रमण है। इस गटर पर कई दुकानों और मकानों का अतिक्रमण हो चुका है इसे हटाकर नई गटर बनाने का निर्णय किया है, किन्तु टेंडर प्रक्रिया बाकी है। इसके कारण यह कार्य मानसून के बाद होगा। फिलहाल गटर की ऊपर से सफाई की जाएगी।
आमिर काबानी, चेयरमैन, स्वास्थ्य कमेटी, वापी नपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो