scriptईसाई परिवारों ने मनाया गुड फ्राइडे | Christian families celebrated Good Friday | Patrika News

ईसाई परिवारों ने मनाया गुड फ्राइडे

locationसूरतPublished: Apr 19, 2019 08:35:31 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

प्रभु यीशु पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगा था

patrika

ईसाई परिवारों ने मनाया गुड फ्राइडे


दमण. ईसाई परिवारों द्वारा गुड फ्राइडे मनाया गया। मोटी दमण सहित दमण के अन्य चर्च में प्रभु यीशु के दर्शन किए गए। मोटी दमण चर्च में सुबह महाराष्ट्र के अनेक ईसाई परिवार पहुंचे। उन्होंने क्रॉस के निकट मोमबत्ती जलाई तथा सफेद पट्टी क्रॉस पर बांधी गई। चर्च में शाम को प्रभु ईसा मसीह की प्रतिमा को नीचे उतारकर दर्शन के लिए रखा गया। श्रद्धालुओं ने उनके पैर चूमे। शाम के समय प्रार्थना हुई। मोटी दमण में ईसाई परिवारों द्वारा परिक्रमा की गई। ईसाई परिवारों ने बताया कि 2000 वर्ष पहले येरूशलम के गैलिली प्रांत में ईसा ने लोगों को मानवता और एकता का उपदेश दिया। उपदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया। इस बात से वहां धार्मिक अंधविश्वास फैलाने से वाले धर्मगुरु उनसे चिढऩे लगे। उस समय शिकायत की गई थी और ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया। इसके बाद ईसा को क्रूस पर मृत्युदंड दिया गया।

सरकारी अवकाश घोषित
दमण में गुड फ्राइडे पर अवकाश रद्द किया गया था। इसके पश्चात ईसाई संगठन द्वारा मुम्बई हाइकोर्ट में जाकर गुड फ्राइडे पर अवकाश घोषित कराया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो