scriptखूब बजे चंग-मजीरा और रही रंगों की धूम | Chung-majira and colores dhum | Patrika News

खूब बजे चंग-मजीरा और रही रंगों की धूम

locationसूरतPublished: Mar 22, 2019 11:18:05 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

लोगों ने धूमधाम से मनाई होली शुभ मुहर्त में होलिका पूजन

patrika

खूब बजे चंग-मजीरा और रही रंगों की धूम


सिलवासा. प्रदेश में बुधवार रात होली दहन तथा गुरुवार को धुलंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाई, कार्यालयों में व्यवसायियों ने शुभ मुहर्त में होलिका पूजन किया और होली जलाई। शहर के किलवणी नाका, बस्ता फलिया, झंडा चौक, आमली चौराहा, 66 केवी रोड़, चाणददेवी, बाविसा फलिया, टोकरखाड़ा, भुकरकुड़ फलिया, इन्दिरा नगर, डोकमर्डी तिराहा, गांधी ग्राम सहित कई जगह होलिका दहन हुआ।
बुधवार को होलिका दहन रात 8.58 बजे के बाद शुभ मुहर्त में हुआ। दहन से पहले लोगों ने मंदिरों में पूजा की एवं फाग गाए। महिलाओं ने होलिका को नए कपड़े पहनाकर अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फूल तथा गूलरी की माला पहनाई। प्रहलाद के पास गोबर से बनी ढाल रखी। पूजा के दौरान यजमानों ने चार मालाओं में एक माला पितरों के लिए, दूसरी हनुमानजी, तीसरी शीतला माता तथा चौथी माला घर परिवार के लिए बनाई। पूजा के बाद होलिका को जल का अध्र्य दिया। आमली मंदिर में महिलाओं ने समूह में होली का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की। लवाछा में यजमानों ने मंत्रोच्चार से नरसिंह व भक्त प्रहलाद का पूजन किया। घर में गोबर की बनाई होलिका को पूजा में सम्मिलित किया। रात को जलती होली के चारो ओर परिक्रमा करके यजमानों ने कच्चे सूत का डोरा लपेटा एवं एक एक करके संपूर्ण पूजन सामग्री दहन में डाल दी। उपस्थित लोगोंं ने होलिका अग्निदाह के समय नृरसिंह भगवान का स्मरण किया। किलवणी नाका पर दहन के दौरान लोगों ने भगवान नरसिंह के जयकारे लगाए। राजस्थान के वाशिंदों ने सोसायटियों में चंग, मजीरा, धमाल गाते, नाचते होली की खुशी मनाई। गुरुवार को गांवों में जगह-जगह चौस_ी देवी का कार्यक्रम हुआ। आदिवासियों की मान्यता है कि होलिका दहन के बाद चौस_ी देवी की पूजा करने से घर में सुख शांति आती है। होली उत्सव पर उद्योग, प्रतिष्ठानों में दो दिन का अवकाश रखा। आमली, पिपरिया, डोकमर्डी, दादरा, नरोली, मसाट, दपाड़ा, सिली, रखोली, मधुबन, खडोली, सुरंगी, आंबोली के औद्योगिक विस्तारों में होली का धूमधाम से दहन किया। पूजा के बाद एक दूसरे को रंग लगाकर मिठाई वितरित की। उद्योगपतियों ने परिस्थितियों के अनुसार एक या दो दिन का अवकाश रखा।
patrika
लवाछा मेला आरम्भ

होली पर एक सप्ताह के लिए लवाछा मेला आरम्भ हो गया है। दादरा पिपरिया मुख्य रोड़ पर आयोजित आनंद मेले में देशभर के व्यापारियों ने स्टॉल लगाई हैं। इसमें बच्चों के खिलौने, खानपान व मिठाई, कपड़ा, घरेलू जरूरत की चीजें, कृषि उपकरण, आइस्क्रीम, बच्चों के पसंदीदा खेल, झूले आदि स्टॉल लगे हैं। मेले के कारण दादरा से पिपरियां तक यातायात समस्या गंभीर हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो