सूरत

स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत

कचरा पेटी के बाहर लगा कचरे का ढेर

सूरतAug 29, 2018 / 11:36 am

विनीत शर्मा

रखने की जगह नहीं, पशुओं को पकडऩा जारी

सूरत. लिंबायत में संजयनगर मनपा प्रशासन के स्वच्छता अभियान को अंगूठा दिखा रहा है। डोर टु डोर गार्बेज कलेक्शन के बावजूद यहां कचरा पेटी के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। शहर में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में कचरे के ढेर से उठ रही बदबू और मच्छरों की भरमार संक्रामक रोगों को निमंत्रण दे रही है। कचरा पेटी के बाहर बिखरा पड़ा कचरा।
रैली निकालकर किसानो ने जमीन रिसर्वे का किया विरोध

वलसाड. जिले में जमीन रिसर्वे से नाराज किसानों ने सोमवार को रैली निकालकर कलक्टर को ज्ञापन दिया। किसान संघ की इस रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए थे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वे करने से पहले किसानों को कोई जानकारी दी गई। सरकार द्वारा मीटिंग में भी कुछ किसान ही हाजिर थे। जबकि कोई अधिकारी भी उपस्थित नहीं था। किसानों ने आरोप लगाया कि एलपीएम के बाद किसानों को आज तक नक्शा भी किसानों को नहीं मिला। रिसर्वे वाली कंपनी के किसानों को जानकारी दिए बिना सर्वे करने को धोखा बताते हुए किसान संघ के सदस्य शशिकांत पटेल ने बताया कि किसानों की अज्ञानता का अनुचित लाभ सरकार ले रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए किसी भी लड़ाई को तैयार हैं।
गणदेवी में कपड़े की थैलियां वितरित

नवसारी. प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से लोगों को जागरुक करने का प्रयास सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को गणदेवी नपा विस्तार में भाजपा द्वारा बाजार में कपड़े की 2500 थैलियां बांटी। गणदेवी विधायक नरेश पटेल की उपस्थिति में गणदेवी नगर पालिका के सहयोग से गणदेवी बाजार मे आए लोगों को प्लास्टिक थैली का उपयोग बंद करने और कपड़े की थैली के उपयोग का अनुरोध किया। लोगों को कपड़े की थैलियों का फ्री में वितरण किया गया और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सहयोग का अनुरोध किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आशा टेलर, गोपाल गोहिल व विपक्ष के ज्योति देसाई समेत अन्य पार्षद व अग्रणी उपस्थित थे।

Home / Surat / स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.