scriptपतंग की डोर से स्वच्छता मित्र घायल, दस टांके आए | Cleanliness friend injured from kite door, ten stitches came | Patrika News

पतंग की डोर से स्वच्छता मित्र घायल, दस टांके आए

locationसूरतPublished: Jan 12, 2020 09:55:45 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

108 एम्बुलेंस में पहुंचाया स्मीमेर अस्पताल, घर जाते समय हुआ हादसा

पतंग की डोर से स्वच्छता मित्र घायल, दस टांके आए

पतंग की डोर से स्वच्छता मित्र घायल, दस टांके आए

सूरत.

सलाबतपुरा क्षेत्र में आंजणा ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास शनिवार दोपहर मनपा की कचरा गाड़ी में काम करने वाला स्वच्छता मित्र पैदल जाते समय पतंग की डोर गले में फंसने से घायल हो गया। तीन इंच गला कटने के चलते लहूलुहान हालत में स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
स्मीमेर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लिम्बायत मीठीखाड़ी कमरु नगर निवासी अमजद अयूब पिंजारी (30) मनपा की कचरा गाड़ी में स्वच्छता मित्र के तौर पर कार्य करता था। शनिवार को अमजद काम पर गया था और दोपहर को अंजणा ट्रांसपोर्ट नगर के पास गाड़ी से कचरा खाली करने के लिए छोडऩे के बाद घर जा रहा था।
इसी दौरान पतंग की डोर उसके गले में फंस गई, जिसमें उसका गला डोर से तीन इंच कट गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। उसे उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने इमरजेंसी विभाग में प्राथमिक उपचार के बाद अमजद को भर्ती किया है। चिकित्सकों ने बताया कि तीन इंच के कट में दस टांके लिए गए हैं। हाल में अमजद की हालत अच्छी है। उल्लेखनीय है कि, मकर संक्रांति के पहले और बाद में पतंग की डोर से घायल होने की घटनाएं होती हैं। अब तक तीन से चार जने पतंग की डोर में फंसने के कारण घायल हो चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो