scriptबीस मिनट में भिगो गए बादल | Clouds soaked in twenty minutes | Patrika News

बीस मिनट में भिगो गए बादल

locationसूरतPublished: Nov 21, 2018 09:50:32 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

patrika

बीस मिनट में भिगो गए बादल


वांसदा. डांग के सुबीर में बुधवार शाम अचानक बादल घिर आए और बरसना शुरू कर दिया। महज 20 मिनट हुई इस बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सडक़ें गीली हो गईं और लोग भी बेमौसम की इस बारिश से हतप्रभ रह गए। हालांकि सुबीर से सटे महाराष्ट्र के नवापुर में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है।
patrika
 

जीप पलटने से पांच लोग घायल
वांसदा. सापुतारा टेबल प्वाइट का घाट उतरने के दौरान एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सापुतारा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रवासियों से भरी जीप घाट उतर रही थी इस दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया। इससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में सवार पांच घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है। जीप नासिक की बताई गई है। घायलों का उपचार सापुतारा में अस्पताल में चल रहा है।
आईबी की टीम ने लिया लोकसभा सीटों का फीडबैक
वापी. जिले समेत दोनों संघ प्रदेशों के भाजपा नेता राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ केन्द्रीय आईबी की टीम गुपचुप से आकर वलसाड, दानह तथा दमण दीव लोकसभा सीट के हालात का जायजा लेकर रवाना भी हो गई। यह प्रक्रिया इतनी गुप्त रही कि भाजपा के ज्यादातर नेताओं को इसकी भनक भी नहीं लग पाई।
गिनती के ही कार्यकर्ताओं के साथ की गुपचुप बैठक
वापी के सर्किट हाउस में गत दिनों आईबी के अधिकारियों ने एक बैठक की। इसमें संघ व पार्टी से जुड़े नाम मात्र के लेकिन पुराने कार्यकर्ता ही उपस्थित थे। आईबी अधिकारियों द्वारा यहां आकर तीनों लोकसभा के संबंध में पब्लिक का मूड, संगठन के हालात, संभावित उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रियता समेत कई चीजों पर बुलाए गए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया गया। इसके साथ सरकार के प्रति लोगों की राय, जीएसटी, नोटबंदी और बेरोजगारी को लेकर भी बुलाए गए कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई। आईबी के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के अलावा अपने स्तर से भी कई जानकारी ली और बिना किसी को भनक लगे यहां से रवाना भी हो गए। इस बैठक का पता चलने के बाद से अपने को टिकट का संभावित दावेदार समझ रहे कई नेताओं में खलबली भी मची है और उस बैठक में हुई चर्चा की जानकारी पाने का भी जतन कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो