script

पारदर्शी, निर्णायक और संवेदनशील है राज्य सरकार

locationसूरतPublished: Sep 21, 2018 09:20:28 pm

दुनिया भर की कंपनियों की पहली पसंद बना गुजरात: विजय रुपाणी, मुख्यमंत्री ने ईमामी पेपर मिल कंपनी की रखी आधारशिला

patrika

पारदर्शी, निर्णायक और संवेदनशील है राज्य सरकार

भरुच. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि दुनिया भर के देशों की बड़ी-बड़ी कंपनियों की पहली पसंद गुजरात बना हुआ है। प्रदेश में कंपनियों की ज्यादा से ज्यादा स्थापना हो और उन्हें उचित माहौल मिले इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। विभिन्न कंपनियों के प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निर्णायक और संवेदनशील है, जो सभी लोगों के कल्याण की सोच रखकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भरुच जिले की वागरा तहसील के सायखा गांव में 1000 करोड़ की लागत से १०३ एकड़ भूमि में बनने जा रही ईमामी पेपर मिल के प्लांट की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वायब्रेंट गुजरात के जरिए प्रदेश में कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क ी मेहनत को आगे बढ़ाने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है। कंपनियों को अनुकूल माहौल और कम से कम समय में उन्हें प्रमाण-पत्र मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सही सोच के बल पर आज गुजरात बेस्ट इन्वेस्टीमेशन डेस्टीनेशन बन गया है। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां गुजरात को पसंद कर प्लांट स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निर्णायक और संवेदनशील सरकार के रूप में काम कर रही है। ईमानदारी के साथ काम किया जा रहा है और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग भी लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम में हो रहे विलंब से विकास रूक जाता है। राज्य में सिंगल विन्डो सिस्टम लागू किया गया है जिसका लाभ उद्योगपतियों के साथ आम अवाम भी उठा रही है। सरकार की निर्णायक्ता के कारण गुजरात फास्ट ट्रेक पर दौड़ रहा है। कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सहित विभिन्न दिशाओं में काम किया जा रहा है।
गुजरात के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर की जीडीपी 8 प्रतिशत हैं जिसमें सिर्फ गुजरात का हिस्सा 70 प्रतिशत है। 22 प्रतिशत निर्यात आज गुजरात से हो रहा है। एफडीआई में गुजरात नंबर एक पर चल रहा है जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति वाली स्थिति का लाभ कंपनियों को मिल रहा है। औद्योगिक शांति बनाने के साथ सुंदर इन्वेस्टमेंट वातावरण गुजरात में बनाया जा रहा है।
सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार काम कर रही है। स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार कंपनियो में मिले इसके लिए भी निर्देश दिया गया है।
उन्होंने ने कहा कि प्रति वर्ष दो लाख युवाओं को स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज प्रदेश भर में 60 यूनिवर्सिटयां बनी है। इसमें भी पेट्रोलियम, रक्षा, मरीन, बायोटेक व रेलवे यूनिवर्सिटी भी बनाई गई हैं। सरकार स्कील डवलपमेंट को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश की 16 नई जीआइडीसी में विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर ईमामी ग्रुप के ज्वाइंट चेयरमैन आर.एस. गोयनका, सीइओ पी.एस. पटवारी, ईमामी ग्रुप के डायरेक्टर अदित्य वर्धन अग्रवाल, सहकारिता राज्यमंत्री ईश्वर पटेल, भरुच सांसद मनसुख वसावा, वागरा विधायक अरुण सिंह रना, पूर्व विधायक रमेश मिस्त्री, वागरा तहसील पंचायत प्रमुख ईश्वर गोहिल, जिला कलक्टर रवि कुमार अरोरा, जिला विकास अधिकारी क्षिप्रा अग्रे, प्रभारी पुलिस अधीक्षक झाला सहित ईमामी ग्रुप के पदाधिकारी और स्थानीय गांव के लोग उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो