scriptभरुच में ठंडी हवा ने बढ़ा दी ठिठुरन | Cold air in Bharuch raised chill | Patrika News

भरुच में ठंडी हवा ने बढ़ा दी ठिठुरन

locationसूरतPublished: Dec 15, 2018 09:25:12 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

दिन में भी लोग स्वेटर और जैकेट पहन कर बाहर निकल रहे हैं

surat photo

भरुच में ठंडी हवा ने बढ़ा दी ठिठुरन

भरुच.

ग्लोबल वार्मिंग के कारण सर्दी अब उत्तरभारत में होने वाली बर्फबारी पर निर्भर हो गया है। हिमाचल में हुई बर्फबारी के साथ 9.6 किमी की गति से चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिले में शीतऋतु ने अपना साम्राज्य जमा लिया है। दिन में भी लोग स्वेटर और जैकेट पहन कर बाहर निकल रहे हैं।

भरुच में उत्तर दिशा की ओर से चल रही हवा के साथ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से तापमान गिरकर 14.2 डिग्री तक पहुंच जाने से सर्दी ने अपना साम्राज्य जमा लिया है। हवा की गति में भी दो किमी की बढ़ोत्तरी होने से लोग तेज सर्दी महसूस कर रहे हैं। १४ जनवरी के बाद गर्मी की शुरुआत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को भरुच शहर में नौ किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

भरुच कृषि डिग्री कॉलेज के सहायक वैज्ञानिक मुकेश पटेल ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऋतुचक्र पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। शहर क्षेत्र में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है जबकि गांवों में अभी भी पौधे देखने को मिल रहे हैं। इस कारण शहर और गांवों के बीच तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर दिखता है।
वाहनों और कंपनियों की बढ़ रही संख्या के कारण वातावरण में कार्बनडाइ ऑक्साइड की मात्रा भी तेजी से बढ़ रही है। कार्बनडाइ ऑक्साइड की मात्रा को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। कार्बनडाइ ऑक्साइड गर्मी में तेजी से गर्म और सर्दी में तेजी से ठंडी हो जाती है।

गेहूं और चने की फसल को फायदा
जिले में पड़ रहे तेज सर्दी के कारण गेहूं और चने की फसल को फायदा होगा। इन दोनों फसलो के लिए 10 डिग्री का तापमान होना जरूरी होता है। सर्दी शुरू होने से गेंहू और चने की बुवाई करने वाले किसानों में एक नई आशा का संचार हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो