scriptसरीगाम में भीषण आग से कंपनी हुई खाक | Company burnt due to fierce fire in Sarigam | Patrika News

सरीगाम में भीषण आग से कंपनी हुई खाक

locationसूरतPublished: Aug 28, 2020 12:37:55 am

Submitted by:

Sunil Mishra

कंपनी में कलर का उत्पादन होता है
Color is produced in the company

सरीगाम में भीषण आग से कंपनी हुई खाक

fire

वापी. गुरुवार तड़के सरीगाम स्थित सेवन इलेवन कंपनी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सरीगाम के अलावा उमरगाम और वापी से भी दमकल की गाडिय़ां बुलानी पड़ी। कंपनी में कलर का उत्पादन होता है। कहा गया है कि बुधवार को कंपनी में साप्ताहिक छु्ट्टी थी। सुबह करीब पांच बजे कंपनी में आग लग गई। सोलवंट समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग के कारण आसपास की कंपनियों में भी भय का माहौल फैल गया था। आग का पता चलने पर सरीगाम, उमरगाम, वापी समेत अन्य जगहों से करीब 10 से ज्यादा दमकल गाडिय़ों ने पहुंचकर तीन घंटे से ज्यादा समय की मशक्कत के बाद इस पार काबू किया। बताया गया है कि बुधवार को कंपनी में साप्ताहिक अवकाश के कारण यह बंद थी। इससे सिक्योरिटी वालों के अलावा कोई नहीं था। उसने बताया कि सुबह में एक धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई। कंपनी में मशीनरी के अलावा तैयार माल और रॉ मटेरियल पूरी तरह जलने से काफी नुकसान की बात कही जा रही है। भीषण आग का पता चलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
https://www.patrika.com/surat-news/fierce-fire-in-hitech-inc-company-chaos-5818392/

Video: जान खतरे में डालकर बाइक से और पैदल उफनती नदी पार कर लोग
दोनों छोर को छूकर बह रही है दमणगंगा नदी
सिलवासा. गत सप्ताह अच्छी बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नालों के घाट साफ-सुथरे नजर आने लगे हैं। अथाल में दमणगंगा नदी किनारे रिवरफ्रंट के सौंदर्य में निखार आ गया है। इस बार मानसून में भाद्रपद में अधिक बारिश हुई है। अब दमणगंगा अपने पूरे वेग से बह रही है। नदी के बहते तेज पानी से नदी किनारे एवं आसपास बसी बस्तियों की गंदगी, कचरा आदि बहकर साफ हो गए हैं। अथाल में दमणगंगा के किनारे निर्मित रिवरफ्रंट की सफाई भी अपने-आप हो गई है। नदी का जलस्तर उतरते ही अथाल गार्डन का निखार भी बढ़ गया है। गार्डन से दमणगंगा का नक्शा बदल गया है। योजना एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रिवर फ्रंट की रिटर्निंग वॉल, वॉक वे, एस प्लाजा, एल प्लाजा, ए प्लाजा, सुरक्षा कवच, पैवेलियन एवं जल केन्द्र बारिश से साफ हो गए हंै।
जलस्तर सामान्य हुआ
गत सप्ताह बारिश के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। बारिश रुकते ही नदी-नालों का जलस्तर कम होने लगा है। बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के अनुसार शहर में बारिश का आंकड़ा 1580 व खानवेल में 1723 मिमी पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्र सिंदोनी, बेड़पा, खेड़पा, मांदोनी, रूदाना, खानवेल, कौंचा, दुधनी संभाग में अधिक बारिश हुई है। फिलहाल, मधुबन डेम में पानी की आवक बनी हुई है। बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के अनुसार डेम में 19716 क्यूसेक की दर से पानी संग्रह हो रहा है। डेम का जलस्तर 75.60मीटर पहुंच गया है। अथाल ब्रीज के पास नदी का जलस्तर 26.8 मीटर चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो