script

बारिश से बिगड़े रास्तों के हालात, लोग परेशान

locationसूरतPublished: Jul 14, 2021 08:39:08 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

गटरलाइन का पानी सड़क व रास्ते में जमा, बीमारियां फैलने का खतरा

बारिश से बिगड़े रास्तों के हालात, लोग परेशान

बारिश से बिगड़े रास्तों के हालात, लोग परेशान

सिलवासा. मानसून अभी जमने लगा है और सिलवासा के रास्तों पर जलजमाव और गड्ढ़ों से लोगों के परेशान होने की शिकायतें बढऩे लगी हैं। शहर के अधिकांश प्रमुख रास्तों के बीच गड्ढ़े व उनमें जमा पानी के नजारे बारिश की शुरुआत होते ही दिखने लगे हैं।
शहर में पिपरिया पुल से औद्योगिक विस्तार में जाने वाली सड़क बरसात की तेज बौछार से जगह-जगह से टूट गई है। टोकरखाड़ा व आमली के अंदरूनी मार्गों पर भी यहीं हाल है। बारिश होने के साथ ही सोसायटियों के रास्ते भी बिगडऩे लगे हैं। चाल वाली बस्तियों का बहुत बुरा हाल है। जल निकास की सही व्यवस्था नहीं होने से बारिश आते गटरलाइन का गंदा पानी सड़क व रास्ते में जमा होने लगा है, इससे मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढऩे लगा है। उधर, औद्योगिक विस्तार के रास्ते बारिश की भेंट चढऩे लगे हैं। अथाल, नरोली, खरड़पाड़ा, बिनानजी, कनाड़ी, डोकमर्डी, दादरा, मसाट, रखोली, खडोली के उद्योगों में जाने वाले रास्तों की हालत बारिश में खराब होने लगी है।

मच्छरों से होने लगी परेशानी


शहर में जगह-जगह जलजमाव से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। गांवों में भी मच्छरों का आतंक कम नहीं है। जल निकास के अभाव से मच्छरों को प्रश्रय मिल रहा हैै। इन्दिरा नगर, टोकरखाड़ा, बाविसा फलिया, पिपरिया में जलजमाव मच्छरों का आश्रय स्थल बने हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब डेंगू, वायरल, पीलिया और टाइफाइड के मरीज आने लगे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि मानसून में मच्छर नियंत्रण के लिए समय समय पर मैलाथियॉन व धुंआ का छिड़काव किया जाना आवश्यक हैं। इस विषय पर स्वास्थ्य अधिकारी मौन हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो