script

संवेदना : मनपा मुख्यालय पर भरा गया खुशियों का पिटारा

locationसूरतPublished: Oct 11, 2019 11:13:00 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

मुगलीसरा कार्यालय पर ‘संवेदना खुशियों का पिटारा’ कार्यक्रम
मनपा का आर्थिक परिस्थिति से कमजोर लोगों के घर खुशियां पहुंचाने का प्रयास

संवेदना : मनपा मुख्यालय पर भरा गया खुशियों का पिटारा

संवेदना : मनपा मुख्यालय पर भरा गया खुशियों का पिटारा

सूरत.

दीपावली के पहले खुशियां हर व्यक्ति के घर-घर तक पहुंचे इसके लिए सूरत महानगरपालिका ने संवेदना खुशियों का पिटारा अभियान की शुरूआत की है। महापौर ने मुगलीसरा कार्यालय में गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे कार्यक्रम को शुरू किया। जरुरतमंद लोगों के लिए कपड़े, खिलौने आदि सामग्रियों का संग्रह किया।
सूरत महानगरपालिका सिर्फ नल, ड्रेनेज, रास्ता या लाइट के लिए ही कार्य नहीं करती है। मनपा शहरीजनों का जीवन स्तर को कैसे सुधारा जाए इसके लिए भी कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम करती है। दीपावली त्योहार से पूर्व घर-घर तक खुशियां पहुंचे इसके लिए मनपा ने संवेदना खुशियों का पिटारा प्रोजेक्ट 30 सिम्बर को लांच किया था।

इस प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को मनपा के मुख्य कार्यालय मुगलीसरा में भी जरुरी सामग्रियों का संग्रह किया गया। शहर में रहने वाले कई लोग त्योहार के समय जरूरी सामग्री खरीद नहीं पाते है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद करने के लिए यह सामग्रियां जमा हो रही है। मनपा मुख्यालय में 1521 कपड़े, 225 खिलौने, 50 बर्तन, 15 गर्म कपड़े जमा किए गए।
कार्यक्रम में डॉ. जगदीश पटेल, मनपा आयुक्त बंछानिधि पानी, स्थाई समिति अध्यक्ष अनिल गोपलाणी, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बारड, दंडक दक्षा जरीवाला, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष रश्मिका पटेल और बड़ी संख्या में मनपा के कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो