scriptकांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोटों से हारे | Congress candidate defeats former Union minister Dr. Tushar Chaudhary | Patrika News

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोटों से हारे

locationसूरतPublished: May 23, 2019 09:56:42 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

भाजपा को 7 लाख 40 हजार 448 और कांग्रेस को 5 लाख 24 हजार 474 वोट मिले

surat photo

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोटों से हारे

बारडोली.

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे गुरुवार को सामने आए। इसमें बारडोली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रभु वसावा ने लगातार दूसरी बार बाजी मारी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोटों से हराए। चुनाव परिणाम भाजपा नेताओं की उम्मीद से भी अच्छा रहा।

बारडोली लोकसभा का चुनाव पूर्ण होने के बाद इस सीट पर कांटे की टक्कर होने का अनुमान राजनीतिक विशेषज्ञ लगा रहे थे। दूसरी ओर भाजपा नेता जीत की दावेदारी तो कर रहे थे, लेकिन कितनी लीड से जीत मिलेगी इस पर खुल कर बोलने को तैयार नहीं थे। गुरुवार को इवीएम खुलते ही 36 राउंड के आखरी तक उम्मीद से अधिक भाजपा को लीड मिलने लगी। भाजपा प्रत्याशी प्रभु वसावा ने आधी मतगणना पूरी होते ही 2014 की 1.23 लाख की लीड पार कर ली। सभी राउंड के अंत में प्रभु वसावा ने 2 लाख 15 हजार 974 वोटों से जीत हासिल की।
वहीं कांग्रेस के तुषार चौधरी को 5 लाख 24 हजार 474 और भाजपा के प्रभु वसावा को 7 लाख 40 हजार 448 मत मिले। डॉ. तुषार चौधरी को 39.03 फीसदी और प्रभु वसावा को 55.11 फीसदी वोट मिले। वहीं अन्य 12 प्रत्याशियों में सिर्फ भारतीय ट्राइबल पार्टी का उम्मीदवार उत्तम वसावा को ही १० हजार से अधिक मत मिले। अन्य उम्मीदवार 10 हजार का अंक भी पार नहीं कर सके। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। भाजपा के उम्मीदवार प्रभु वसावा का सोनगढ़ से जुलूस निकाला गया, जो देर रात को बारडोली पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई।

नोटा को मिला तीसरा स्थान

बारडोली. बारडोली लोकसभा सीट पर प्रथम स्थान पर भाजपा और दूसरे स्थान पर कांग्रेस के बाद अन्य उम्मीदवारोंं से ज्यादा मत नोटा को मिले। नोटा 22 हजार 823 मतों से तीसरे स्थान पर रहा, जो कुल मतदान के 1.7 फीसदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो