scriptकांग्रेस नेता पर हमले का आरोपी दो दिन के रिमांड पर | Congress leader attacked for two days remand | Patrika News

कांग्रेस नेता पर हमले का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

locationसूरतPublished: Mar 10, 2019 09:34:46 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर

patrika

कांग्रेस नेता पर हमले का आरोपी दो दिन के रिमांड पर


नवसारी. गत दिनों नवसारी के कांग्रेस नेता फारुक गामा पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड प्राप्त किया है। हमला कर भागते समय आरोपी साजिद को लोगों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से निकलने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया और शाम को कोर्ट में पेश किया। सिटी पुलिस ने उसके सात दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर की।
गौरतलब है कि पांच मार्च को फारुक गामा पर चाकू से दो बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तार आरोपी साजिद लोखंडवाला से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी अल्फाज का नाम सामने आया था, लेकिन वह अभी तक फरार है। वहीं, फारुक गामा का बयान पुलिस नहीं ले पाई है। मामले की जांच कर रहे पीएसआई डीएच वाघेला ने कहा कि कई बार फारुक का निवेदन लेने की कोशिश की गई लेकिन डॉक्टरों के अनुसार वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। हालांकि सिटी तहसीलदार के पास उनका मरणोन्मुख निवेदन दिलवा दिया है।
करंट लगने से मजदूर झुलसा
वलसाड. शहर के नाना ताइवाड़ में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर झुलस गया। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार एक निर्माणाधीन मकान में बालू भोया हलपति टाइल्स फिटिंग का काम करने आया था। वह छत पर टाइल्स लगाने के लिए वहां लगे केबल तार को हटा रहा था। इस दौरान तार के केबल के साथ जुड़ा लोहे का तार नीचे विद्युत मुख्य लाइन को छू गया। इससे करंट का झटका लगने से बालू छत पर गिर गया। जानकारी मिलने पर लोग वहां पहुंच गए, लेकिन अस्पताल में पहुंचाने की जगह तमाशबीन बने रहे। बाद में पड़ोस में रहने वाले मुनाफ बफाटी वहां पहुंचे और मित्र के साथ मजदूर को कस्तूरबा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से जानकारी होने के बाद सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मुनाफ ने बताया कि करीब 30 मिनट से ज्यादा समय होने पर भी 108 एम्बुलेंस नहीं आई। वहां कई लोग थे, लेकिन पुलिस के चक्कर में फंसने के डर से मजदूर को अस्पताल पहुंचाने से हिचक रहे थे। लिहाजा उसने खुद मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो