scriptकांग्रेसी हुए भाजपाई | Congress worker become bhajpai | Patrika News

कांग्रेसी हुए भाजपाई

locationसूरतPublished: Jul 14, 2019 08:14:43 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा मजबूत होगी और चुनाव में जीत पक्की हो गई खेरगाम तहसील कांग्रेस प्रमुख सचिन पटेल ने कहा कि भाजपा को झूठ बोलने की आदत

patrika

कांग्रेसी हुए भाजपाई

खेरगाम. नवसारी जिला पंचायत की खेरगाम सीट पर 21 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस के 60 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इसे चुनाव से पूर्व कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नवसारी जिला पंचायत के गत चुनाव में खेरगाम तहसील की दो जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बाद में इस सीट का जिला पंचायत सदस्य विदेश चला गया। लगातार सामान्य सभा में अनुपस्थित रहने के कारण उसका निर्वाचन रद्द कर दिया था। इसके कारण उप चुनाव करवाया जा रहा है। उपचुनाव में भाजपा ने प्रशांत पटेल और कांग्रेस ने ईश्वर पटेल को उतारा है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान पेलाड भैरवी में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता चिंतामणी के साथ 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर गणदेवी विधायक व नवसारी जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमिताबेन पटेल, खेरगाम तालुका प्रमुख चुनी पटेल समेत अन्य नेताओं ने सभी का स्वागत किया और कहा कि इससे भाजपा मजबूत होगी और चुनाव में जीत पक्की हो गई है। वहीं, खेरगाम तहसील कांग्रेस प्रमुख सचिन पटेल ने कहा कि भाजपा को झूठ बोलने की आदत है। जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता बताया जा रहा है वे पहले से ही भाजपा के वफादार रहे हैं और सिर्फ अपने काम करवाने के लिए कांग्रेस नेताओं के इर्द गिर्द घूमते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो